सरकार गठन को लेकर अफवाहें भी शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई सरकार के गठन की तस्वीर साफ होती न देखकर मंगलवार को सोशल साइट व्हाट्सएप पर अफवाहें भी शुरू हो गईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट के हवाले से कहा गया कि महबूबा मुफ्ती के भाई तसद्दुक मुफ्ती रियासत के नए मुख्यमंत्री बनेंगे।
वे 25 जनवरी को शपथ लेंगे। ट्वीट में यह भी कहा गया है कि वे स्वयं शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। व्हाट्सएप पर नरेंद्र मोदी के चित्र के साथ ट्विटर एकाउंट का विस्तृत ट्वीट भी है।
हालांकि, नरेंद्र मोदी के ट्विटर पर इस प्रकार के किसी ट्वीट किए जाने का उल्लेख नहीं है। इस ट्वीट के बाद तमाम चैनल तथा अखबार के दफ्तरों में इसकी पुष्टि के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए।
पीडीपी ने कहा- महबूबा ही लेंगी फैसला
इस संबंध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। किसने व्हाट्सएप पर इस प्रकार की अफवाह फैलाई है, इसकी जांच पड़ताल कराई जाएगी।
उधर, पीडीपी के महासचिव रफीक मीर का भी कहना है कि इस प्रकार की कोई जानकारी नहीं है। सरकार गठन के बारे में जो कुछ भी फैसला लेना है वह महबूबा को लेना है।
सोशल साइट्स पर क्या कुछ चल रहा है, इससे क्या लेना-देना। देखा जाए तो सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौरा नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण तक चलता रहेगा।