{"_id":"689bac38d0166a41b906fe5d","slug":"the-range-rover-carrying-akshay-kumar-had-a-black-film-on-its-windows-jammu-news-c-10-jam1003-684811-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अक्षय को ले जाने वाली रेंज रोवर के शीशों पर चढ़ी थी काली फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अक्षय को ले जाने वाली रेंज रोवर के शीशों पर चढ़ी थी काली फिल्म
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार मंगलवार को जम्मू में एक निजी आभूषण शोरूम के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान जिस रेंज रोवर में उन्होंने सफर किया उसे ट्रैफिक पुलिस ने उसे जब्त कर लिया। रेंज रोवर के शीशों पर काली फिल्म चढ़ी हुई थी। पुलिस की यह कार्रवाई शहर में चर्चा का विषय बनी रही क्योंकि इसमें अक्षय कुमार ने सफर किया था।
अक्षय कुमार कार्यक्रम में शाम पांच बजे पहुंचे थे। उनके आने-जाने में इस्तेमाल हुई रेंज रोवर नंबर सीएच01 एएल 7766 आयोजकों द्वारा किराये पर ली थीं।
जानकारी के अनुसार, अक्षय कुमार आयोजन स्थल डोगरा चौक से एयरपोर्ट तक इसी गाड़ी में गए। जब चालक एयरपोर्ट से लौट रहा था तो डोगरा चौक के पास ट्रैफिक पुलिस ने वाहन को रोका। जांच में पाया गया कि कार के शीशों पर निर्धारित मानकों से अधिक काली फिल्म चढ़ी हुई थी।
ड्यूटी पर मौजूद ट्रैफिक कर्मियों ने चालक से काली फिल्म लगाने की अनुमति संबंधी दस्तावेज मांगे लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद नियमों के तहत गाड़ी को सीज कर लिया गया और आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित थाना क्षेत्र को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार के शीशों पर निर्धारित सीमा से अधिक टिंटेड ग्लास या फिल्म लगाना प्रतिबंधित है। सोशल मीडिया पर खिलाड़ी की सवारी और पुलिस का एक्शन के वीडियो और फोटो लोगों ने जमकर शेयर किए।
गांधीनगर में गत दिनों एक थार के बुजुर्ग को टक्कर मारने के बाद शहर में यातायात पुलिस का वाहनों के माडिफिकेशन के खिलाफ अभियान जारी है।