फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The power supply was cut off Poonch district

बारिश ने रोक दी पुंछ की बिजली सप्लाई

Sat, 06 Sep 2014 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 06 Sep 2014 01:35 AM IST
विज्ञापन
The power supply was cut off Poonch district

खराब मौसम और लगातार जारी बारिश की वजह से पुंछ जिला बिजली सप्लाई से पूरी तरह से कट गया है। 132 केवी का टावर गिरने से जिले में बिजली आपूर्ति ठप होकर रह गई है। बिश्नाह ग्रिड स्टेशन में जलभराव की वजह से एहतियातन ग्रिड को बंद करने से इससे जुड़े सीमांत इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप होकर रह गई है। ज्यौडि़यां में भी 132 केवी का टावर गिरने से बिजली आपूर्ति बंद हो गई है।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगातार जारी बारिश की वजह से संभाग में बिजली ढांचे को भारी नुकसान हुआ है। पुंछ जिले को बिजली सप्लाई करने वाले 132 केवी के टावर के गिर जाने की वजह से जिले में बिजली आपूर्ति ठप होकर रह गई है। बिजली बंद होने से जिले में पानी की आपूर्ति पर भी सीधा असर हुआ है और लोगों को बुनियादी सुविधाओं की भारी किल्लत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को बिश्नाह ग्रिड स्टेशन में जलभराव से इसे बंद कर दिया गया। इस वजह से सीमांत इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप होकर रह गई है। ज्यौडि़यां क्षेत्र में भी 132 केवी के टावर के गिरने से बिजली आपूर्ति गुल हो गई है। बिजली विभाग के सिस्टम एंड आपरेशन विंग की ओर से मरम्मत कार्र्य किए जाने के बाद ही बिजली की आपूर्ति बहाल हो पाएगी। बिजली विभाग की ईएमएंडआरई डिवीजन जम्मू की चीफ इंजीनियर शहनाज गोनी का कहना है कि 132 केवी के टावर के गिरने वाले जिलों और इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद हुई है। मरम्मत कार्र्य के बाद ही बिजली बहाल हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed