फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The police took the accused of theft around on the bonnet of the car and made him wear a garland of shoes

Jammu News: चोरी के आरोपी को पुलिस ने गाड़ी के बोनट पर बैठाकर घुमाया, जूतों की माला पहनाई

विज्ञापन
The police took the accused of theft around on the bonnet of the car and made him wear a garland of shoes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू के बख्शीनगर थाने की पुलिस ने मंगलवार को चोरी के एक आरोपी को अपनी गाड़ी के बोनट पर बैठाकर परेड करवाई। उसे जूतों की माला भी पहनाई गई। आरोपी को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था। इस पूरे घटनाक्रम में बड़ी संख्या में लोग पुलिस की गाड़ी के साथ चलते रहे। आरोपी इश्फाक कश्मीर का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
बोनट पर बैठाये गए चोरी के आरोपी के हाथ बंधे हुए थे, उसे जूतों की माला पहनाया और लोग अपने मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। पुलिस अपनी गाड़ी में लगे लाउडस्पीकर से आरोपी के बारे में अनाउंसमेंट भी कर रही थी। पुलिस की इस कार्रवाई पर वाहवाही के साथ सवाल भी उठ रहे हैं।
विज्ञापन

इस पूरी घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जम्मू के एसएसपी जोगेंद्र सिंह ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जम्मू उत्तरी क्षेत्र के एसडीपीओ एक सप्ताह के भीतर जांच कर रिपोर्ट देंगे। इस मामले में कुछ पुलिसकर्मियों के खिलाफ अनुशासन भंग करने की कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला कुछ यूं है कि चिनैनी निवासी सुरेंद्र सिंह मंगलवार की सुबह जीएमसी जम्मू में अपने पिता की जांच करवाने के लिए पहुंचा था। वहां उसने एक युवक को पहचान लिया, जिसने छह जून को जेब से लगभग 40 हजार रुपये चुरा लिए थे। पीड़ित सुरेंद्र ने जब उसे रोकने की कोशिश तो आरोपी ने ब्लेड से हमला कर घायल कर किया और फिर भागने लगा। इसके बाद पीड़ित व आसपास के लोगों ने उसका पीछा किया और रेशमघर में दबोच लिया। इस बीच वहां गश्त कर रही पुलिस भी पहुंच गई और आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया।
सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गत छह जून को आरोपी जेब से रुपये चुराने के बाद वहां से भाग निकला। उस दिन यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुई थी, जिसमें चोरी की पुष्टि हो गई थी। बख्शीनगर पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है कि कहीं क्षेत्र में ऐसा कोई गिरोह तो सक्रिय नहीं है।


सोशल मीडिया पर मामले पर घमासान
पुलिस के वाहन के बोनट पर आरोपी को बिठाकर परेड कराने का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर घमासान छिड़ा हुआ है। लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं। कई लोग इस सारे घटनाक्रम को समाज के लिए एक बेहतर संदेश बता रहे हैं क्योंकि पिछले कुछ दिनों से चोरी और बुजुर्गों को ठगने के कई मामले सामने आए हैं। वहीं, कुछ लोग पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध करते हुए इसे मानवाधिकारों के खिलाफ बता रहे हैं।


हाल ही में इन आरोपियों की हुई परेड
-गंग्याल गोलीकांड में पकड़े गए चार आरोपियों को पुलिस ने गत दिनों सरेआम सड़क पर पीटते हुए परेड की थी
- गुम्मट में ठगी के मामले में पकड़े गए आरोपी की परेड करते हुए पुलिस पैदल ही थाने ले गई
- दोमाना में महिला से चेन छीनने के मामले में पकड़े गए दो आरोपियों को पुलिस ने नंगे पांव परेड करवाई थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed