फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The officers of the state are heirs of property worth crores

Jammu News: करोड़ों की संपत्ति के वारिस हैं सूबे के अफसर

विज्ञापन
The officers of the state are heirs of property worth crores
प्रशासनिक अधिकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार को दिया अपनी संपत्तियों का ब्योरा
विज्ञापन

परिजन के नाम पर है अधिकारियों की ज्यादातर संपत्ति


राकेश शर्मा
जम्मू। प्रदेश के कई प्रशासनिक अधिकारी करोड़ों की संपत्ति के मालिक या वारिस हैं। कुछ ने संपत्ति अपनी कमाई से बनाई, तो कुछ ने बैंक से कर्ज लेकर। कई ऐसे भी हैं जो अच्छी-खासी पुश्तैनी संपत्ति के मालिक है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के कुछ अधिकारी ऐसे भी हैं जिनके पास एक से ज्यादा घर है, भूखंड और दुकानें हैं। यह खुलासा प्रशासनिक अधिकारियों के शपथपत्र से हुआ है।
केंद्र और राज्य सरकार को प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा हलफनामे पर दिया है। संपत्ति के शपथपत्र को अधिकारियों के प्रोफाइल से जोड़ दिया गया है। ऐसा इसलिए ताकि राज्य का कोई भी व्यक्ति अपने अधिकारी की संपत्ति को देख सके। हालांकि संपत्ति के शपथपत्र में जम्मू-कश्मीर के एक अधिकारी ऐसे भी हैं, जिन्होंने कोई अचल संपत्ति न होने की बात कही है। एक अधिकारी ऐसे हैं जो सबसे ज्यादा 645 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। कई अधिकारियों की पत्नी व अन्य परिजन के नाम पर संपत्ति है।
विज्ञापन

फोटो सहित...
सीएस के पास 1.32 करोड़ की अचल संपत्ति
मुख्य सचिव के पास जम्मू के त्रिकुटा नगर में एक करोड़ 32 लाख 25 हजार की अचल संपत्ति है। इसमें एक घर और प्लाॅट शामिल है। घर का निर्माण 1988 में किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स
फोटो सहित
राजस्थान के उदयपुर में एसीएस फाइनेंस का प्लाॅट
राज्य वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव शालीन काबरा के पास राजस्थान के उदयपुर में 86 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। यह रिहायशी प्लाॅट है, जिसे उन्होंने 3 लाख 86 हजार रुपये में खरीदा था और अब इसकी वैल्यू 86 लाख रुपये पहुंच गई है।


बाक्स

फोटो सहित
डाॅ. मंदीप भंडारी के पास सात घर, छह पत्नी और पिता के नाम पर
2001 बैच के आईएएस अधिकारी और जम्मू कश्मीर सरकार के प्रधान सचिव डाॅ. मंदीप भंडारी के पास देश के अलग-अलग राज्यों में सात घर और एक प्लाॅट है। हालांकि इनमें इनकी पत्नी जो भारतीय वन सेवा में अधिकारी हैं उनकी और इनके पिता डीआर भंडारी की हिस्सेदारी भी है। डाॅ. मंदीप भंडारी के नाम जेपी ग्रीन कॉसमॉस नोएडा में 1550 स्क्वायर फीट का फ्लैट ही है। जबकि अन्य संपत्तियां- जिसमें पंचकूला में प्लाॅट और गुड़गांव में घर पत्नी के नाम पर है। पंजाब के फरीदकोट में चार और पंजाब के लुधियाना में एक अन्य रिहायशी प्लाॅट पिता के नाम पर है।


बाक्स

फोटो सहित
जीएडी सचिव एम राजू के पास दो घर, एक माता के नाम
सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के सचिव एम राजू के पास दो घर और जमीन है। जमीन की मौजूदा कीमत एक करोड़ 63 लाख रुपये है। हालांकि, यह जमीन और एक घर उनकी माता के नाम पर है। एम राजू के पास तमिलनाडु के मदुरई में एक घर है जिसको 1992-93 में बनाने में तीन लाख रुपये लागत आई थी। वहीं, चेन्नई के गोदावरी नगर में उनकी माता के नाम पर एक मकान है और इसकी मौजूदा वैल्यू 58 लाख रुपये है। 2014 में यह घर ऋण लेकर बनाया गया था।


बाक्स

फोटो सहित
संजीव वर्मा खाली हाथ, नहीं है संपत्ति
समाज कल्याण विभाग में सचिव संजीव वर्मा के पास कोई अचल संपत्ति नहीं है। वर्मा ने अपने शपथ पत्र में इसका खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि वे जिस संपत्ति का इस्तेमाल करते हैं, वह उनके परिजन के नाम है और उनके नाम पर कोई भी अचल संपत्ति पंजीकृत नहीं है।


बाक्स
फोटो सहित
डाॅ. शहीद चौधरी के पास दो घर और दुकानें
पंचायती राज और ग्रामीण विकास के सचिव डाॅ. शहीद चौधरी के पास राजौरी में दो घर, दुकानें और खेती-बाड़ी योग्य सिंचित और गैर सिंचित भूमि है। इनकी कुल वैल्यू दो करोड़ रुपये से अधिक है। वहीं, श्रीनगर के छनपोड़ा में उनके नाम पर 15 मरला जमीन और निर्माण है। उन्होंने नजफगढ़ की ऑफिसर हाउसिंग कॉलोनी में दो बीएचके के फ्लैट की बुकिंग की है। इसके लिए उन्होंने 18 से 19 लाख का भुगतान किया है। उन्होंने अपनी संपत्ति का खुलासा शपथपत्र के माध्यम से किया है।


बाक्स
फोटो सहित
जम्मू की सैनिक काॅलोनी में लोनिवि सचिव का घर
लोक निर्माण विभाग के सचिव भूपेंद्र कुमार के पास जम्मू के आरएस पुरा में 20 कनाल जमीन है। हालांकि, यह भूमि उनके पिता के नाम पर है। आरएस पुरा में ही उनके पिता के नाम पर एक मकान भी है। उनका एक मकान जम्मू की सैनिक काॅलोनी में भी है। इसकी कीमत करीब 90 लाख रुपये है। इसकी खरीद के लिए उन्होंने 22 लाख 50 हजार रुपए का भुगतान अपनी बचत से किया है जबकि 67 लाख 50 हजार रुपए बैंक से ऋण लिया है।


बाक्स...
फोटो सहित
मंडलायुक्त के पिता के नाम राजस्थान में 121 बीघा जमीन
जम्मू के मंडलायुक्त रमेश कुमार के पास राजस्थान के बाड़मेर जिले में 121 बीघा जमीन के साथ ही एक मकान और दो प्लॉट हैं। हालांकि उनकी यह सभी अचल संपत्ति उनके पिता के नाम पर है। रमेश कुमार के पास जयपुर में एक प्लॉट अपने नाम पर है और इसकी मौजूदा वैल्यू 38 लाख रुपये है। इसे उन्होंने बैंक से ऋण लेकर खरीदा है।



बाक्स
फोटो सहित
645 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं आयुक्त शकील उल रहमान
फ्लोरीकल्चर पार्क एंड गार्डन के निदेशक शकील उल रहमान राथर की जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग जगहों पर करीब 11 कनाल से ज्यादा जमीन है। इसकी मौजूदा समय में वैल्यू 645 करोड़ रुपये है। इनमें पांच कनाल जमीन बडगाम में, तीन कनाल गंदोह में, एक कनाल 14 मरला डोडा में, दो कनाल जूरीगुंड में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed