{"_id":"587a65a44f1c1b5724ba888c","slug":"the-new-calendar-of-separatists-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में अलगाववादी पस्त, अब सिर्फ 3 दिन बंद का कैलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में अलगाववादी पस्त, अब सिर्फ 3 दिन बंद का कैलेंडर
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 14 Jan 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
घाटी में तैनात जवान
- फोटो : File Photo
कश्मीर घाटी में पिछले करीब 6 महीने से प्रदर्शनों के लिए जारी किए जाने वाले अलगाववादियों के कैलेंडर का प्रभाव अब कम होता दिख रहा है। इस बार 16 से 31 जनवरी के लिए जारी 16 दिनों के नए कैलेंडर में केवल तीन दिन ही बंद का आह्वान किया गया है।
इसमें से 26 जनवरी भी शामिल है। हुर्रियत (जी), हुर्रियत (एम) तथा जेकेएलएफ एवं अन्य अलगाववादी गुटों की ओर से जारी कैलेंडर में 20 और 27 जनवरी को जुमा की नमाज के बाद प्रदर्शन और 26 जनवरी को काला दिवस के रूप में मनाने की अपील की गई है।
आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से अलगाववादियों की ओर से कैलेंडर जारी करने का सिलसिला शुरू किया गया है।