फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   the jammu kashmir state is part of the country , both flags will be afloat said omar

जब तक रियासत देश का हिस्सा है दोनों झंडे फहराए जाएंगे: उमर

Fri, 01 Jan 2016 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Fri, 01 Jan 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
the jammu kashmir state is part of the country  , both flags will be afloat said omar
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के एक ट्वीट से शुक्रवार को सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने उमर की राष्ट्रभक्ति पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने हालांकि, उमर का समर्थन भी किया। उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने शुक्रवार को सरकारी भवनों पर तिरंगे के साथ रियासत का भी झंडा फहराने के सिंगल बेंच के आदेश पर स्टे लगा दिया।
विज्ञापन


इसके कुछ ही देर बाद उमर ने ट्वीट किया कि अगर मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद रियासत के झंडे के सम्मान की रक्षा नहीं कर सकते तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश करनी चाहिए जो ऐसा कर सकता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ही सोशल मीडिया पर सक्रिय लोगों में बहस छिड़ गई। उमर ने ट्वीट कर सवाल किया कि क्यों हमेशा सिर्फ जम्मू-कश्मीर की ही अवाम से यह उम्मीद की जाती है कि वो देश से विलय की शर्तों का सम्मान करें जबकि शेष देश इसे नकार देता है।


सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना के जवाब में उमर ने ट्विटर पर लिखा कि जब तक जम्मू-कश्मीर इंडिया का हिस्सा है तब तक रियासत में दोनों झंडे साथ लहराते रहेंगे।

उन्होंने आगे लिखा कि ‘रियासत के झंडे को स्वीकार कर लेने अथवा इसे रियासत और देश के संविधान से स्वीकृति मिलने का मतलब आजादी नहीं है’। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed