फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The head of the Arnia Chamber of Commerce came forward in support of the sanitation workers.

Jammu News: अरनिया व्यापार मंडल के प्रधान सफाई कर्मचारियों के हक में आगे आए

विज्ञापन
The head of the Arnia Chamber of Commerce came forward in support of the sanitation workers.
-सरकार से जल्द मांगे पूरी करने को कहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
अरनिया। अरनिया व्यापार मंडल के प्रधान व पूर्व उप चेयरमैन कैलाश चंद्र सैनी ने सफाई कर्मचारियों के समर्थन में सरकार से उनकी मांगें तत्काल लागू करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों से किए गए वादे जमीनी स्तर पर लागू किए बिना कस्बे की सफाई व्यवस्था टिक नहीं सकती और सरकार के पास इसे कायम रखने का कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं है।
सैनी ने चेतावनी दी कि अरनिया कस्बे में जगह‑जगह गंदगी के ढेर लग रहे हैं और निजी ठेकेदारों के नियंत्रण के कारण कर्मचारियों में असंतोष फैल रहा है। यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो वे उग्र प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया तो महामारी फैल जाएगी।
विज्ञापन

सैनी ने तहसील प्रशासन से भी सफाई कर्मचारियों की मांगों को सर्वोपरि रख तत्काल समाधान करने के लिए कहा है।

व्यापार मंडल के प्रधान कैलाश चंद्र सैनी ने कहा कि अरनिया कस्बे में सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से जगह-जगह गंदगी के ढेर लग रहे हैं। लोग बाजारों का रुख नहीं कर रहे हैं। इससे बाजारों में मंदी की नौबत आ गई है। दुकानदार परेशान हो रहे हैं। रोजाना की सेल घट गई है। उन्होंने कहा कि सरकार अगर सफाई कर्मचारियों के हक में जल्द फैसला नहीं लेती है तो अरनिया के व्यापारी भी धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed