सरकार गठन पर अमित शाह से चर्चा करेगी प्रदेश भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में सरकार गठन पर चर्चा के लिए प्रदेश भाजपा के नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इस बीच खबर है कि वीरवार को नई दिल्ली में होने वाली भाजपा पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन के मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।
सूत्रों का कहना है कि एजेंडा आफ एलायंस पर विचार करने के साथ ही नई सरकार के विषय में महत्वपूर्ण फैसला किया जा सकता है।
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फरवरी माह के पहले सप्ताह में प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा की अगुवाई में भाजपा नेता नई दिल्ली जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिल सकते हैं।
आज पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में हो सकती है सरकार गठन पर चर्चा
इस मुलाकात में रियासत में सरकार गठन पर चर्चा हो सकती है। भाजपा नेताओं की माने तो पीडीपी की 31 जनवरी के बाद तीन फरवरी को बैठक होनी है। बैठक में पीडीपी के रुख पर काफी कुछ निर्भर करेगा।
रियासत में सात जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद से पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती सरकार गठन के मामले में चुप्पी साधे हुए है।
हालांकि पीडीपी की कोर कमेटी ने महबूबा को सरकार गठन से लेकर पार्टी के लिए भविष्य की रणनीति तय करने का अधिकार दिया हुआ है। जम्मू कश्मीर में आठ जनवरी से राज्यपाल शासन लागू है।