फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The government ?formation decision depend on BJP Assurance

जम्मू-कश्मीर: सरकार गठन को लेकर गेंद अब भाजपा के पाले में

Mon, 01 Feb 2016 12:44 AM IST
Updated Mon, 01 Feb 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
The government ?formation decision depend on BJP Assurance

सरकार गठन की चर्चाओं में एकाएक तेजी आ गई है। पीडीपी ने सोमवार को दोपहर दो बजे विधायक दल की बैठक बुलाई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि बैठक में पार्टी अध्यक्ष सांसद महबूबा मुफ्ती को बाकायदा पीडीपी विधायक दल का नेता चुना जा सकता है।

विज्ञापन


वहीं पीडीपी ने सरकार गठन को लेकर गेंद भाजपा के खेमे में डाल दी है। पार्टी के अनुसार केंद्र सरकार और भाजपा उन मुद्दों से अवगत है, जो सरकार गठन में रोड़ा बने हुए हैं।
विज्ञापन


इसके तहत महबूबा और पीडीपी नेता अगर भाजपा के आश्वासन से संतुष्ट होंगे, तो ही सरकार गठन का निर्णय लिया जा सकता है। श्रीनगर में रविवार को पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता में फेयरव्यू गुप्कार स्थित उनके घर पर बैठक बुलाई गई। लेकिन इस बैठक से पार्टी नेता तारिकहमीद कर्रा गायब दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सरकार गठन पर भी हुई चर्चा

The government ?formation decision depend on BJP Assurance

पीडीपी के सीनियर लीडर नईम अख्तर ने बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह बैठक पार्टी को मजबूत करने और विश्लेषण के उद्देश्य से बुलाई गई थी।

इसका मकसद था कि किस तरह से पार्टी मुफ्ती मोहम्मद सईद के मिशन को आगे बढ़ा सकेगी। क्योंकि, मुफ्ती साहब का सपना था राज्य में शांति और विकास को जमीनी स्तर पर लागू करवाना।

इस बैठक में सरकार गठन को लेकर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती सरकार गठन के लिए निर्णय लेने को तैयार है, लेकिन वह इसके लिए तब घोषणा करेंगी, जब वह भाजपा द्वारा एजेंडा ऑफ एलाइंस पर दिए जाने वाले आश्वासन से संतुष्ट होंगी।

सरकार गठन को लेकर जल्द होगा फैसला

The government ?formation decision depend on BJP Assurance

नईम ने कहा कि मुफ्ती मोहम्मद सईद द्वारा भाजपा के साथ गठित एजेंडा ऑफएलाइंस का उद्देश्य और प्रयोजन सीमित नहीं है। मुफ्ती साहब जम्मू-कश्मीर के लोगों की उन मुसीबतों को दूर करना चाहते थे, जिन्हें वह कई वर्षों से झेल रहे। तभी वह हमेशा भारत-पाक के बीच रिश्तों की सुधार की बात करते थे।

नईम अख्तर ने यह भी बताया कि उन्हें कश्मीर के लोगों ने मैंडेट दिया और भाजपा को जम्मू के लोगों ने, इसलिए हमें इस बात को भी ध्यान में रखना होगा।

सरकार गठन को लेकर उन्होंने कहा कि महबूबा मुफ्ती द्वारा जरूर जल्द घोषणा की जाएगी। लेकिन, यह सब एजेंडा ऑफ एलाइंस पर निर्भर करता है। सरकार गठन में देरी पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यह एक प्रक्रिया है, जो अटकी नहीं है।

पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में जुटी पीडीपी

The government ?formation decision depend on BJP Assurance

उन्होंने यह भी कहा है कि कई ऐसे मुद्दे हैं, जिनको लेकर मतभेद है और केंद्र सरकार और भाजपा इन मुद्दों से पूरी तरह अवगत है। जनरल कौंसिल की बैठक बुलाकर जहां पीडीपी ने यह संदेश भी दिया कि पीडीपी पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में जुटी हुई है, ताकि अगर चुनाव होते हैं तो पीडीपी उसके लिए भी तैयार रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन पर उनके जनाजे में संख्या कम देख पीडीपी यह तो समझ गई है कि जमीनी स्तर पर सब कुछ सही नहीं है। लोगों और दल के अंदर रोष है।

इसलिए पार्टी के भविष्य को लेकर अभी हर फैसला सोच समझकर लेना होगा। सूत्रों के मुताबिक रविवार की बैठक में कई लोगों की आवाजों में रोष दिखा और गठबंधन को लेकर फिर से सोचने की बातें भी उठी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed