फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The flood ruined spectacular golf course

बाढ़ ने तबाह कर दिया शानदार गोल्फ कोर्स

Wed, 17 Sep 2014 10:48 PM IST
Updated Wed, 17 Sep 2014 10:48 PM IST
विज्ञापन
The flood ruined spectacular golf course

बाढ़ से तवी किनारे स्थापित सिद्धड़ा गोल्फ कोर्स को भी भारी क्षति पहुंची है। कोर्स में कई जगह नुकसान से आगामी बीस सितंबर को होने वाले गोल्फ कोर्स का उद्घाटन टल गया है।

विज्ञापन


कई साल की मेहनत के बाद 18 होल वाले इस कोर्स को तैयार किया गया था, जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप करवाई जा सकती है। पर्यटन विभाग के निदेशक सौजन्य शर्मा के अनुसार गोल्फ कोर्स में करीब 70 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


बाढ़ से गोल्फ कोर्स की फेंसिंग बह गई है। इसके अलावा कोर्स की ओर जाने वाली सड़क खस्ताहाल हो गई है। हालांकि मजबूत तटबंध होने के कारण होल को कोई खास नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन तवी में जबरदस्त बाढ़ ने चारों ओर कहर बरपाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तटबंध में भी कई जगह तेज बहाव से क्षति पहुंची है। पहले चरण में वर्ष 2011 में इस गोल्फ कोर्स में नौ होल तैयार किए गए थे, जिसके बाद अन्य नौ होल के निर्माण में करीब ढाई साल लग गए।

तेज बहाव से फेंसिंग बर्बाद, सड़क खस्ताहाल

The flood ruined spectacular golf course

गोल्फ कोर्स में विशेष तरह की ग्रीनरी लगाई गई है, जबकि आसपास स्थानीय घास लगाई गई है। गोल्फ कोर्स पर फलों के पौधों के अलावा हजारों पौधे लगाए गए हैं। संभाग में एकमात्र इस गोल्फ कोर्स का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना है।

इसमें खासकर स्पोर्ट्स पर्यटन के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की गोल्फ चैंपियनशिप करवाई जा सकती हैं। जम्मू के अलावा श्रीनगर और लद्दाख क्षेत्र में कई गोल्फ कोर्स का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन लगभग मुकम्मल हो चुके सिद्धड़ा गोल्फ कोर्स जम्मू को नुकसान पहुंचा है।

रियासत में निर्माणाधीन गोल्फ कोर्स में बेहतर प्रबंधन के लिए गोल्फ मैनेजमेंट अथारिटी के गठन पर भी काम हो रहा है। ऐसे प्रोजेक्टों के मुकम्मल होने पर स्थानीय युवाओं को गोल्फ के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि वे घरेलू और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शिरकत कर सकें। सिद्धड़ा गोल्फ कोर्स का निर्माण देश के विभिन्न शहरों में कई गोल्फ कोर्स का निर्माण कर चुकी एक विख्यात एजेंसी से कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed