{"_id":"65d909292fcda9f5510a738a","slug":"the-film-article-370-was-appreciated-by-the-audience-jammu-news-c-385-1-ja21001-102493-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: फिल्म आर्टिकल 370 को दर्शकों ने सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: फिल्म आर्टिकल 370 को दर्शकों ने सराहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। यामी गौतम की बहुप्रतिक्षित फिल्म आर्टिकल 370 शुक्रवार को जम्मू के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को आदित्य जम्बाले ने निर्देशित किया है। ट्रेलर और टीजर ने पहले ही फिल्म की तरफ दर्शकों का ध्यान खींचा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने जम्मू दौरे पर इस फिल्म का जिक्र किया था। पहले दिन पहला शो देखने वालों ने फिल्म की सराहना की। दर्शकों ने जहां अभिनेत्री यामी गौतम के अभिनय की तारीफ की, वहीं फिल्म निर्देशक आदित्य जम्बाले और निर्माता आदित्य धर के प्रयासों की भी सराहना की। दर्शकों ने कहा कि फिल्म अनुच्छेद 370 के दुष्परिणामों को उजागर करती है। साथ ही इसे कैसे सांविधानिक तरीके से समाप्त किया गया, इसे भी फिल्म में दिखाया गया है।
फिल्म बहुत अच्छी है। सभी कलाकारों ने शानदार अभिनय किया है। फिल्म अनुच्छेद 370 की सच्चाई को उजागर करती है। -राघव
फिल्म बेहद शानदार है। फिल्म बताती है कि जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा था, है, और रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी के सरकार में ही ऐसी फिल्म बनाना और लोगों को जागरूक करना संभव हो सका है। -अरुण सिंह
फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह से अनुच्छेद 370 के कारण जम्मू-कश्मीर को और यहां के लोगों को नुकसान उठाना पड़ा है। सभी युवाओं को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। -अनिल
विज्ञापन
यामी गौतम ने कमाल का अभिनय किया है। फिल्म शुरू से अंत तक बांधे रखती है। 370 का टूटना क्यों जरूरी था, यह फिल्म में दिखाया गया है। -रिशु भगत
फिल्म बहुत अच्छी लगी। सभी कलाकारों ने शानदार अभिनय किया है। फिल्म दर्शकों को जागरूक करने के साथ-साथ मनोरंजन भी करती है। -अनील लंगेह
फिल्म में अनुच्छेद 370 के सभी तथ्यों को बारीकी से दिखाया गया है। अनुच्छेद 370 के कारण जम्मू-कश्मीर के लोगों को भेदभाव का सामना करना पड़ता था, यह सब फिल्म में दिखाया गया है। - आदित्य