{"_id":"606781428ebc3ed3802f9b88","slug":"the-father-going-to-the-hospital-to-see-the-injured-son-died-in-the-accident-the-villagers-put-the-dead-body-on-the-road-the-police-jammed-vijaypur-news-jmu2326142200","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल बेटे को देखने अस्पताल जा रहे पिता की हादसे में मौत, ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर लगाया जाम, पुलिस के धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल बेटे को देखने अस्पताल जा रहे पिता की हादसे में मौत, ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर लगाया जाम, पुलिस के धक्का-मुक्की
विज्ञापन
विजयपुर में जाम लगाते ग्रामीण। संवाद
विजयपुर। अस्पताल में घायल बेटे को देखकर घर जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। नाराज लोगों ने प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे। नाराज लोगों की पुलिस के हाथ धक्का-मुक्की भी हुई।
गगोर कैंप के रहने वाले साहिल चौधरी पर रंजिश के चलते कुछ युवकों ने हमला कर दिया था। उसे परिजनों ने विजयपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। पिता कृष्ण लाल उससे मिलकर अस्पताल जा रहे थे। तभी गगोर कैंप के पास उनके स्कूटर की कार के साथ टक्कर हो गई। इसमें कृष्ण लाल गंभीर रुप से जख्मी हो गए। राजकीय मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान वीरवार रात उनकी मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव विजयपुर में रखकर प्रदर्शन किया। लोग घायल साहिल को कार में बैठाकर मौके पर ले गए। इसके बाद ग्रामीण और उग्र हो गए। उन्होंने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी गई। इस बीच पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए।
जाम खोलने को लेकर पुलिस ने ग्रामीणों की धक्का मुक्की भी हो गई। डीएसपी लभकरण, एसडीएम चंद्र प्रकाश कोतवाल, एडीसी स्वर्ण कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। धरना प्रदर्शन करने वालों ने साहिल के हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने को कहा। प्रशासनिक अधिकारी स्वर्ण कुमार ने लोगों को बताया कि हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। रेडक्रास की ओर से पीड़ितों में मदद भी की जाएगी। इस आश्वासन पर राष्ट्रीय राजमार्ग से शव उठाया गया। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया। पूरी घटनाक्रम के दौरान लगभग चार घंटे तक जाम लगा रहा।