{"_id":"68489cd2c563672e37087442","slug":"the-family-had-gone-to-himachal-for-a-holiday-cash-and-jewellery-stolen-from-the-house-jammu-news-c-274-1-rsp1001-101950-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: छुट्टियां मनाने हिमाचल गया था परिवार, घर से नकदी और गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: छुट्टियां मनाने हिमाचल गया था परिवार, घर से नकदी और गहने चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। क्षेत्र के प्रताप सिंह पुरा गांव में एक इंजीनियर के घर चोरी का मामला सामने आया है। परिवार के सदस्य छुट्टियां मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
नीरू देवी पत्नी केवल कृष्ण ने बताया कि उनके पति हिमाचल प्रदेश में इंजीनियर हैं। वह 10 दिनों से बच्चों समेत हिमाचल प्रदेश में छुट्टियां मनाने गई थीं। बताया कि जीपीएस मोड के माध्यम से सोमवार सुबह मोबाइल के कैमरे में रोजाना की तरह घर का निरीक्षण किया। इस दौरान देखा कि घर के अंदर बेडरूम का सामान फर्श पर बिखरा पड़ा है। इससे पता चल गया कि घर में चोरी हुई है। सोमवार शाम तक अपने घर पहुंच गए। पूरे घर का निरीक्षण करने के बाद पाया कि चोरों ने घर की दीवार को फांदकर वारदात को अंजाम दिया है।
उन्होंने कहा कि घर से 20000 रुपये नकद, सोने की एक अंगूठी और एक चेन चोरी हुई है। उन्होंने कहा कि शादी समारोह में इस्तेमाल की जाने वाली आर्टिफिशियल ज्वैलरी को भी चोरों ने नहीं छोड़ा। घर की चारदीवारी पर कंटीले तार हैं। इसके बावजूद चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।