{"_id":"4971700fcad5296b9b4bdd416d05ab0d","slug":"the-emphasis-on-promoting-golf-tourism-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य में गोल्फ पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य में गोल्फ पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 01 Feb 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के पर्यटन सचिव फारूक-ए-शाह ने रियासत में गोल्फ पर्यटन के साथ एमआईसीई (मीटिंग, इंसेंटिव, कान्फ्रेंस एंड इवेंट) को बढ़ावा देने पर जोर दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने दिल्ली में एशिया के बड़े ट्रेवल बाजार सट्टे प्रतिनिधियों से संवाद में राज्य में ऐसी गतिविधियों को बढ़ाने पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि राज्य में एसकेआईसीसी क्लब पहलगाम, गुलमर्ग और सोनमर्ग में ऐसे स्थान हैं, जहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कान्फ्रेंस और बड़े आयोजन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा जम्मू और श्रीनगर में बेहतर गोल्फ कोर्स स्थापित किए गए हैं। उन्होंने राज्य के पर्यटन को लेकर विभिन्न मुद्दों पर क्रिएटिव ट्रेवल से राजीव कोहली, इंटरनेशनल एग्जीविजन से श्याम नागपाल, माइस टाक से कृष्णा खन्ना, अनूप नायर, आदि से चर्चा की।
विज्ञापन
राज्य की ओर से संवाद चर्चा में अधिकारियों में एमएच मीर, महमूद-ए-शाह, यासमीन खान, शाहनवाज शाह, पीरजादा जहूर मौजूद रहे।