{"_id":"688bd30dcd597b07620ea0bd","slug":"the-dilapidated-hut-collapsed-after-the-rain-grandmother-and-grandson-died-under-the-debris-srinagar-news-c-264-1-sr11001-104855-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बारिश के बाद ढही जर्जर ढोक, दादी और पौत्र की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बारिश के बाद ढही जर्जर ढोक, दादी और पौत्र की दबकर मौत
विज्ञापन
कुपवाड़ा में हादसे में मृत महिला को लेकर आते लोग। संवाद
लोलाब स्थित सीमावर्ती क्षेत्र वरनो के अमरीभाक जंगल में बुधवार रात पुरानी जर्जर ढोक ढह गई। इस हादसे में ढोक में सो रही दादी और उसके पौत्र की दबकर मौत हो गई। वीरवार को दिन में दोनों के शवों को पहाड़ से नीचे लाया गया।
गुज्जर और बकरवाल समुदाय के लोग गर्मियों के तीन महीने ऊपर पहाड़ों पर प्रवास करते हैं। यहां बनी ढोकों में वह अस्थायी आश्रय लेते हैं। एलओसी से सटे अमरीभाक जंगल के वरनो क्षेत्र में भी कई पुरानी ढोकें हैं। इन्ही में से एक ढोक में गुज्जर समुदाय से जुड़े मुहम्मद यूसुफ का परिवार रह रहा था। परिजनों के अनुसार उक्त ढोक काफी पुरानी है, और हर साल मवेशी चराने के दौरान इसमें रहते हैं।
यहां आश्रय लिए परिवारों के अनुसार मंगलवार रात और बुधवार को दिन में यहां बारिश हुई थी। बारिश के कारण ढोक काफी जर्जर अवस्था में थी। बुधवार रात मुहम्मद यूसुफ का परिवार एक ढोक में सोया था। देर रात ढोक की छत अचानक भरभरा कर ढह गई। इसमें मुहम्मद यूसुफ की 60 वर्षीय पत्नी मारिफ नूरी और उनके पुत्र मोहम्मद शफी मीर का आठ साल का बेटा आबिद दब गए।
विज्ञापन
ढोक ढहने की आवाज सुनकर आसपास अन्य ढोकों में रह रहे लोग मदद के लिए आये और परिवार को निकाला। तब तक दादी-पौत्र की मौत हो चुकी थी। वीरवार को दोनों के शवों को नीचे लाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।