फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The DA will determine pension

राज्य मुलाजिमों को राहत, केंद्रीय डीए से निर्धारित होगी पेंशन

Sun, 26 Jun 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 26 Jun 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
The DA will determine pension
पेंशन - फोटो : Demo Pic.
राज्य कैबिनेट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में मुलाजिमों को राहत देते हुए केंद्रीय डीए से पेंशन निर्धारित करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


जिस दिन कर्मचारी सेवानिवृत्त होगा उस तिथि को केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले डीए से उसकी पेंशन निर्धारित की जाएगी। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता में रविवार को हुई कैबिनेट बैठक में तय किया गया कि यह फैसला सभी प्रकार की पेंशन स्कीमों पर लागू होगा।

इस निर्णय के पीछे हाल के वर्षों में केंद्र द्वारा घोषित किए गए महंगाई भत्ते पर राज्य में अमल में देरी को मुख्य वजह बताया जा रहा है। ज्यादातर मामलों में मुलाजिमों को समय से डीए की किस्त जारी नहीं होती।
विज्ञापन


रिटायर होने पर पेंशन की विसंगति का शिकार भी होना पड़ता है। डीए की किस्त के बकाया होने के बाद भी उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed