फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The committee will check the uniform of lawyers' clerks

Jammu News: वकीलों के मुंशियों की वर्दी चेक करेगी समिति

विज्ञापन
The committee will check the uniform of lawyers' clerks
काले रंग की पैंट, आसमानी कमीज और नेम प्लेट लगाना अनिवार्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन सतर्कता समिति गठित करेगी। ये समिति किसी भी वक्त हाईकोर्ट का दौरा करेगी। इसमें वकीलों के लिए काम करने वाले मुंशियों की वर्दी चेक होगी। हाईकोर्ट ने इनके लिए काले रंग की पैंट और आसमानी रंग की कमीज पहनना अनिवार्य की है। बार एसोसिएशन ने शुक्रवार इसे लेकर एक सर्कुलर जारी किया।
महासचिव प्रदीप मजोत्रा ने कहा कि यदि समिति की जांच में कोई भी ऐसा मुंशी नियमों का उल्लंघना करता हुआ पाया गया। उसे दलाल समझा जाएगा। साथ ही उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले किया जाएगा और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। वकीलों के मुंशी के लिए कुछ नियम हैं। इसका पालन नहीं किया जा रहा। लिहाजा ये मुंशी तय नियमों का पालन करते हुए वर्दी पहनें। न्यायिक रजिस्ट्रार द्वारा दिया गया आईकार्ड साथ रखें। अपनी वर्दी पर नेम प्लेट भी लगाएं।
विज्ञापन

मजोत्रा का कहना है कि हमने देखा है कि अदालत में बहुत से लोग ऐसे ही घूमते रहते हैं। जो अदालत आने वाले लोगों को ठग जाते हैं। इस तरह के मामले हमारे संज्ञान में कई मामले आए हैं। ऐसे मामलों पर नियंत्रण पाने के लिए समिति बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed