फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The body of a Hindu youth was buried in the cemetery

Jammu News: पुलिस ने हिंदू युवक के शव को गुज्जर नगर कब्रिस्तान में दफनाया

विज्ञापन
The body of a Hindu youth was buried in the cemetery
- मां को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद हो गया था लापता, बहनों ने शव के लिए डीसी से की फरियाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनतालाब। नगरोटा पुलिस की गलती से एक हिंदू के शव को गुज्जर नगर कब्रिस्तान में दफना दिया गया। अब युवक की बहनें शव का हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार करने के लिए डीसी जम्मू से फरियाद करते हुए कार्यालय के चक्कर काट रही हैं।

16 मार्च को राहुल देव निवासी खौड़ सलारिया (सांबा) ने मां काे इलाज के लिए आचार्य श्री चंद्र मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया था। अचानक 21 मार्च से युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। मोबाइल स्विच ऑफ आने पर परिवार को चिंता सताने लगी। राहुल की बहन नेहा ने बताया कि गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के लिए सिद्दड़ा पुलिस थाने में पहुंचीं। पुलिस ने बताया कि उनके भाई का शव अस्पताल के पीछे से मिला है। औपचारिकताएं पूरी कर शव को गुज्जर नगर कब्रिस्तान में दफना दिया गया है। युवक के शव पर बरामद कपड़े व उसकी तस्वीर को देखकर बहनों ने भाई की पहचान की। नेहा ने बताया है कि पुलिस से भाई के शव को वापस मांगा लेकिन अधिकारियों ने कहा कि यह आदेश सिर्फ जिला विकास आयुक्त ही दे सकते हैं। लिहाजा वह डीसी कार्यालय में अर्जी दे रही हैं ताकि उन्हें भाई का शव मिले और हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार कर सकें। बहनों ने अंदेशा जताया कि उनके भाई राहुल देव की हत्या की गई है। नेहा ने बताया कि पुलिस से मिली तस्वीर देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि राहुल को आग लगाकर जलाया गया है क्योंकि उसके सिर व मुंह का एक हिस्सा जला है। उसके हाथ पर बने टैटू को भी जलाने का प्रयास किया गया जिससे यह मामला हत्या का लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed