J&K: कुलगाम में आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर किया ग्रेनेड हमला, दो पुलिसकर्मी समेत तीन घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में आतंकियों ने एक बार फिर से सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए हमला किया है। जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने कुलगाम जिले के दहेल हंजीपोरा पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमला किया है। इस हमले में दो पुलिसकर्मीयों समेत एक स्थानीय नागरिक के घायल होने की सूचना मिली है।
घायल दोनों पुलिसकर्मीयों को इलाज के लिए कुलगाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में घायल दोनों पुलिसकर्मीयों की पहचान कांस्टेबल मोहम्मद अलताफ और एसपीओ जानबाज अहमद जबकि स्थानीय नागरिक की पहचान मोहम्मद अलताफ मंगरे के रूप में हुई है।
हमले के तुरंत बाद आतंकी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। घटना के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने घटना स्थल पर पहुंच कर इलाको को घेर लिया और आतंकियों की तलाश शुरू कर दी। गौरतलब है कि आतंकियों ने इसके पहले भी पुलिसकर्मीयों को निशाना बनाते हुए कई ग्रेनेड हमले किये हैं।
#FLASH: Grenade attack on a police post in Kulgam's Damhal Hanji Pora in Jammu and Kashmir; more details awaited. pic.twitter.com/Vc6YpbGOuh
— ANI (@ANI) October 26, 2017