{"_id":"5b0b2fb44f1c1b946e8b5061","slug":"terrorists-were-sent-in-kupwara-for-the-attack-got-goods-made-in-pak","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े हमले के लिए भेजे गए थे आतंकी, मिला पाक में बना सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े हमले के लिए भेजे गए थे आतंकी, मिला पाक में बना सामान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 28 May 2018 03:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के टंगधार सेक्टर में मारे गए पांच पाकिस्तानी आतंकियों से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुए हैं। इनके पास से बरामद जीपीएस, कंपास और नक्शे से यह आशंका जताई जा रही है कि उन्हें बड़े हमले की साजिश के तहत इस पार भेजा गया था। सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
टंगधार में मारे गए आतंकियों से पाक निर्मित खाने पीने की सामग्री व उपकरण बरामद
सेना के 104 ब्रिगेड के कमांडर पीके मिश्रा ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि मारे गए आतंकियों के पास से बरामद खाद्य सामग्री तथा उपकरण पर पाकिस्तान की मार्किंग है। पांचों आतंकियों के पास से 29400 रुपये भी मिले हैं।
विज्ञापन
लॉन्चिंग पैड पर घुसपैठ के लिए तैयार बैठे हैं आतंकी
सेना कमांडर ने बताया कि एलओसी पार लांचिंग पैड पर काफी संख्या में आतंकी घुसपैठ के लिए तैयार बैठे हैं। खुफिया इनपुट के बाद अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जवानों को मुस्तैद रखा गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम बनाया जाएगा।
विज्ञापन