{"_id":"5ba2b56f867a557ea94a5e01","slug":"terrorists-threatened-to-drop-job-of-spo","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों ने एसपीओ को दी नौकरी छोड़ने की धमकी, पूर्व सरपंच के घर में घुसकर बनाई वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों ने एसपीओ को दी नौकरी छोड़ने की धमकी, पूर्व सरपंच के घर में घुसकर बनाई वीडियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल के पिंगलिश इलाके के पूर्व सरपंच अब्दुल रशीद के घर में घुस कर आतंकियों ने उनके बेटे को एसपीओ की नौकरी छोड़ने को कहा है। आतंकियों की यह धमकी वायरल हुए वीडियो में सामने आई है।
गौरतलब है कि निकाय और पंचायत चुनावों की घोषणा के बाद पहली बार आतंकी किसी पंचायती सदस्य के घर में दाखिल हुए हैं। वीडियो में अब्दुल रशीद बोल रहे हैं कि में पहले सरपंच था, लेकिन अब नहीं हूं।
मेरा बेटा एसपीओ है उसका नाम वसीम राजा है। मैं उससे यहां माइक पर इस्तीफे का ऐलान कराऊंगा, जिससे पूरे गांव को पता चले कि उसने इस्तीफा दे दिया है।

Trending Videos
मैंने दो वर्ष पहले ही इस्तीफा दिया है। वायरल वीडियो में आतंकी उनसे कह रहा है कि जितने भी एसपीओ हैं वो अब नौकरी नहीं करेंगे। इसको लेकर हमने सख्त पाबंदियां लगाई है।
अब उसका त्यागपत्र उनके पास घर में होना चाहिए, और मस्जिद से ऐलान कर नौकरी छोड़ने की बात कहे। वीडियो में आतंकी कह रहे हैं कि वह कभी भी किसी के घर आ सकते हैं, ऐसे में नौकरी का त्यागपत्र मौजूद होना चाहिए। अगर त्यागपत्र नहीं मिलेगा तो माफी नहीं मिलेगी।