{"_id":"5c8ff7a8bdec22145411fd94","slug":"terrorists-shot-dead-a-citizen-in-pulwama","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों ने फिर एक नागरिक को बनाया निशाना, मजदूर को घर के बाहर मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों ने फिर एक नागरिक को बनाया निशाना, मजदूर को घर के बाहर मारी गोली
Tue, 19 Mar 2019 01:25 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला पुलवामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला पुलवामा
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
दक्षिणी कश्मीर में आतंकियों ने सोमवार की शाम एक नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। गत बुधवार से ही दक्षिणी कश्मीर में आतंकियों की ओर से आम नागरिकों को निशाना बनाने की घटनाओं में तेजी आई है।
विज्ञापन
जिले के अवंतीपोरा के त्राल इलाके के रेशीपोरा में आतंकियों ने मोहसिन अहमद वानी को गोली मार दी। वह मजदूर था। घर के बाहर ही निशाना बनाए जाने के बाद गोली लगने से खून से लथपथ होकर वह गिर पड़ा। इसके बाद आतंकी मौके से भाग निकले। गंभीर रूप से घायल मोहसिन को आस-पास के लोग अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस बीच सूचना पाकर सेना, सीआरपीएफ तथा एसओजी के जवानों ने पहुंचकर पूरे इलाके को घेर लिया। आतंकियों की तलाश में घर-घर तलाशी ली गई। पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
छह दिन में महिला एसपीओ समेत चार की हत्या
दक्षिणी कश्मीर में आतंकियों की ओर से नागरिकों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं में हाल के दिनों में तेजी आई है। बुधवार से अब तक छह दिनों में आतंकियों ने इस प्रकार की पांच वारदातों को अंजाम दिया। इसमें शनिवार को महिला एसपीओ खुशबू जान समेत चार की हत्या कर दी गई। गत वीरवार को आतंकियों ने अवंतीपोरा के गुलजारपोरा में मंजूर अहमद लोन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसी दिन नेकां के बिजबिहाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद इस्माइल वानी को गोली मारकर घायल कर दिया। इससे पहले बुधवार को दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने पूर्व एसपीओ शौकत अहमद नायक (25) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सोमवार को एक मजदूर की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन