{"_id":"5cc05602bdec225f760a04ea","slug":"terrorists-reveal-how-terrorist-group-brain-wash-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: गिरफ्तार आतंकी ने खोले कई राज, बताया- दहशत की राह पर चलने के लिए कैसे उसे बरगलाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: गिरफ्तार आतंकी ने खोले कई राज, बताया- दहशत की राह पर चलने के लिए कैसे उसे बरगलाया
Wed, 24 Apr 2019 05:58 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: राजेश सैनी
Updated Wed, 24 Apr 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
SSP Baramulla, Abdul Qayoom and Mohammad Waqar
जम्मू कश्मीर में सेना ने मोहम्मद वकार नाम के एक आतंकी को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सामने लाकर कई बड़े खुलासे किए। बारामूला के एसएसपी अब्दुल कय्यूम ने बताया कि पकड़ा गया आतंकि जुलाई 2017 में सीमा पार कर भारत में दाखिल हुआ था और बीते एक साल से श्रीनगर से अपनी गतिविधि को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन
पकड़े गए आंतकी ने स्वीकार किया है कि वह पाकिस्तान से है और उसका संबंध आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से है। 27 साल के आतंकी वकार ने बताया कि उसने मुजफ्फराबाद से ट्रेनिंग ली थी। पकड़े गए आतंकी ने यह भी बताया कि उसका किस तरह से ब्रेन वॉश किया गया।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि आतंकी ने चार महीने तक मुजफ्फराबाद में ट्रेनिंग ली और वह बारामूला में आतंक की जड़ों को और मजबूत करने व नए युवाओं को नेटवर्क से जोड़ने की योजना पर काम कर रहा था।
विज्ञापन