{"_id":"59eb832f4f1c1bdb538b8811","slug":"terrorists-ransack-pdp-worker-and-leader-ashraf-pir-s-residence-in-tral","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K:आतंकियों ने पीडीपी नेता के घर पर किया हमला, तोड़फोड़ और फायरिंग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K:आतंकियों ने पीडीपी नेता के घर पर किया हमला, तोड़फोड़ और फायरिंग की
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकियों ने दक्षिणी कश्मीर में पीडीपी नेता के घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए फायरिंग की। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। पिछले तीन दिनों से लगातार पीडीपी के नेताओं को आतंकी निशाना बना रहे हैं। शनिवार शाम को कुछ आतंकी त्राल के डाडसारा गांव में पीडीपी के जोनल प्रेसिडेंट मोहम्मद अशरफ पीर के घर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने घर की खिड़की तोड़कर अंदर रखा सामान बिखेर दिया। इस दौरान उन्होंने पीर को घर के अंदर खोजने की कोशिश की। बताया जाता है कि जाते समय आतंकियों ने हवाई फायरिंग भी की। धमकी दी कि सियासत से दूर रहें अन्यथा अंजाम ठीक नहीं होगा। जिस समय यह घटना घटी अशरफ घर पर मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
उधर, शोपियां जिले में भी पीडीपी वर्कर फय्याज अहमर मीर के घर में भी आतंकियों ने फायरिंग की। वह पेशे से दर्जी है। इससे पहले पीडीपी विधायक मुश्ताक शाह और एमएलए वची एजाज़ अहमद मीर के घर पर भी आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया था।
विज्ञापन