फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   TERRORISTS LOOTED BANK IN KULGAM ON TUESDAY

कश्मीर में आतंकियों के निशाने पर बैंक, मंगलवार को फिर हुई लूट की बड़ी वारदात

Tue, 02 May 2017 07:28 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 02 May 2017 07:28 PM IST
विज्ञापन
TERRORISTS LOOTED BANK IN KULGAM ON TUESDAY
कश्मीर में बैंक लूट की वारदात - फोटो : Demo Pic.

कैश वैन पर हमले के 24 घंटे के भीतर ही हथियारबंद आतंकियों ने घाटी में एक और बैंक लूट की घटना को अंजाम दे दिया। दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने इलाकाई देहाती बैंक से 65 हजार रुपये लूट लिए। घटना के बाद फरार आतंकियों की धरपकड़ के लिए सर्च आपरेशन चलाया गया।

विज्ञापन


सोमवार को भी आतंकियों ने कुलगाम में जेके बैंक की कैश वैन को लूटने के लिए हमला किया था। अंधाधुंध फायरिंग में पांच पुलिस कर्मियों और दो बैंक गार्डों की मौत हो गई थी। कैश न मिलने पर आतंकी मारे गए पुलिस कर्मियों के चार हथियार लूट ले गए थे। पुलिस के अनुसार घटना की जांच की जा रही है। घटना में शामिल आतंकियों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन


मंगलवार को जिले के यारीपोरा क्षेत्र के कादेर स्थित बैंक की शाखा में हथियारबंद चार आतंकी पहुंचे। तीन आतंकी बैंक के अंदर घुसे और एक बाहर निगरानी करता रहा। आतंकियों ने हथियारों से बैंक कर्मियों को डरा-धमकाकर 65 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद धमकी देते हुए आतंकी फरार हो गए। आतंकियों के जाने के बाद बैंक कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंचे सुरक्षा बलों ने बैंक कर्मियों से घटना की जानकारी हासिल की। इसके साथ ही आसपास के इलाकों में सर्च आपरेशन शुरू किया, ताकि घटना में शामिल आतंकियों की धरपकड़ की जा सके। घटना के बाद पूरे इलाके में चौकसी बढ़ा दी गई। नाकों पर चेकिंग तेज कर दी गई। हर आने-जाने वालों को तलाशी के बाद ही छोड़ा जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed