{"_id":"59c1329c4f1c1b1c688b5728","slug":"terrorists-in-infiltration-under-fire-on-the-border","type":"story","status":"publish","title_hn":" सीमा पर गोलाबारी की आड़ में घुसपैठ करने की फिराक में आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा पर गोलाबारी की आड़ में घुसपैठ करने की फिराक में आतंकी
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Tue, 19 Sep 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
घुसपैठ करने के मिले इनपुट
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत पाक अतर राष्ट्रीय सीमा से पाक रेंजर आतंकियों की घुसपैठ कराने की फिराक में है। सूत्राें से मिली जानकारी के अनुसार अरनिया सेक्टर में पाक रेंजरो की और से मोर्टार से गोले बरसाए जा रहे हैं। गोलाबारी की आड़ में सांबा सेक्टर से आतंकियाें को घुसपैठ करवाए जाने की पाक रेंजराें की योजना है।
विज्ञापन
सूत्राें की माने तो जैश ए मोहम्मद के आतंकी गत एक माह से सेक्टर के उस पार ढेरा जमाए बैठे हैं। अब वह गोलाबारी की आड़ में घुसपैठ करने की फिराक में हैं। सूत्राें की माने तो रामगढ़ के सामने पाक की लैहरी कलां पोस्ट और हीरानगर के बबिया के सामने पाक की सुकमाल पोस्ट पर आतंकियों के लांचिंग पैड भी हैं।
विज्ञापन
वहां से आतंकियाें को रैकी करवा कर नदी नालों के रास्ते घुसपैठ करवाए जाने की इनपुट सुरक्षा एजेंसियों को मिली है। सूत्राें का कहना है कि अरनिया सेक्टर से घुसपैठ का प्रयास असफल होने पर आतंकी अब सांबा सेक्टर से घुसपैठ करवाने की फिराक मेें हैं।
विज्ञापन
जिसके चलते सीमावर्ती क्षेत्रोें में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दिन रात नाके लगा कर आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। बीएसएफ के जवान भी आतंकियाें के घुसपैठ के प्रयासाें को विफल बनाने के लिए अति सतर्क हो गए हैं।