{"_id":"5f2a57148ebc3e3cb75e523e","slug":"terrorists-hurled-grenade-on-police-and-crpf-at-sangalo-bridge-in-shopian-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu and Kashmir: शोपियां में हुआ दूसरा आतंकी हमला, सुरक्षबलों पर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu and Kashmir: शोपियां में हुआ दूसरा आतंकी हमला, सुरक्षबलों पर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड
Wed, 05 Aug 2020 07:04 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 05 Aug 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
ग्रेनेड हमला
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए एक ही दिन में दूसरी बार हमला किया है। पहले संगालो पुल पर तैनात पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाया फिर मोना बाजार में हमला किया। घटना के बाद इलाके में घेरबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- तस्वीरेंः ऐतिहासिक पलों का गवाह बना अनंतनाग, राम मंदिर के लिए जम्मू-कश्मीर में गजब का उत्साह
विज्ञापन
बता दें कि पिछले वर्ष पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं। घाटी का माहौल खराब करने की लगातार साजिशें रची जा रही हैं। अनुच्छेद 370 हटाए जाने की पहली वर्षगांठ से एक दिन पहले मंगलवार सुबह पूरी कश्मीर घाटी में कर्फ्यू लगा दिया गया। श्रीनगर में पुलिस ने मुख्य सड़कों को तारबंदी कर सील कर दिया है।
विज्ञापन
सुरक्षा एजेंसियों को नए जम्मू-कश्मीर की पहली वर्षगांठ पर पांच अगस्त को आतंकी हमले के इनपुट के मद्देनजर सोमवार रात को हुई सुरक्षा समीक्षा के बाद मंगलवार की सुबह श्रीनगर में सड़कों पर सुबह से ही पुलिस की गाड़ियां कर्फ्यू का ऐलान करती दिखाई दीं।
इसके साथ ही लोगों से घरों में ही रहने की अपील की गई। साथ ही चेतावनी दी कि अगर कोई पाबंदियों का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं पुलिस ने मुख्य सड़कों पर रास्तों को तारबंदी कर सील कर दिया।