फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorists hurled grenade at MLA Noorabad, Kulgam Abdul Majeed Paddar's house.

J&K: कुलगाम में आतंकियों ने पूर्व मंत्री के घर दागा ग्रेनेड, कोई हताहत नहीं

Sun, 11 Mar 2018 11:08 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Sun, 11 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
Terrorists hurled grenade at MLA Noorabad, Kulgam Abdul Majeed Paddar's house.
- फोटो : FILE PHOTO

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने रविवार की देर शाम पूर्व मंत्री और पीडीपी एमएलए अब्दुल मजीद पाडर के दमहाल हांजीपोरा स्थित आवास पर ग्रेनेड हमला किया। ग्रेनेड घर के बाहरी हिस्से में फटा।

विज्ञापन


इससे किसी प्रकार के जानी नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन धमाके से घर के कुछ खिड़की के शीशे टूट गए। पुलिस के अनुसार आतंकियों ने सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ की 18वीं बटालियन के पोस्ट पर ग्रेनेड दागा। 
विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि आतंकियों ने सीआरपीएफ के सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के मकसद से ही ग्रेनेड दागा था। धमाका इतना जोरदार था कि पूरे इलाके में जोरदार आवाज सुनी गई। हमले के बाद आतंकी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी। हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। इस घटना पर एसएसपी कुलगाम ने बताया कि सीआरपीएफ की 18वीं बटालियन के पोस्ट पर ग्रेनेड हमला हुआ है। इस मामले की जांच जारी है।  

तहरीक उल मुजाहिदीन ने श्रीनगर हमले की ली जिम्मेदारी
श्रीनगर के मायसूमा इलाके से सटे क्रालखुड पुलिस थाने पर शनिवार की रात पुलिस स्टेशन पर किए गए ग्रेनेड हमले की आतंकी संगठन तहरीक उल मुजाहिदीन ने जिम्मेदारी ली है।

हमले के बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई से आतंकी भाग निकले थे। शहर में पुलिस थाने को निशाना बनाए जाने से सुरक्षा बलों ने अतिरिक्त सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed