फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorists hurl grenade at the house of MLA Mushtaq Ahmad in Tral

जम्मू-कश्मीरः त्राल में आतंकियों ने विधायक मुस्ताक अहमद के घर फेंका ग्रेनेड

Fri, 20 Oct 2017 06:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Fri, 20 Oct 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
Terrorists hurl grenade at the house of MLA Mushtaq Ahmad in Tral
विधायक के घर पर आतंकी हमला - फोटो : ANI

दक्षिण कश्मीर के त्राल में आतंकियों ने एक बार फिर से नेताओं को निशाना बना कर हमला किया है। सूत्रों के मुताबिक पुलवामा जिले के त्राल में आतंकियों ने पीडीपी विधायक मुस्ताक अहमद के घर पर ग्रेनेड से हमला किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आतंकियों ने इस हमले को शाम के लगभग 5 बजे अंजाम दिया है। पुलिस के मुताबिक इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हमले के तुरंत बाद आतंकी भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन


हालांकि सुरक्षाबलों ने मौके पर पहुंच कर इलाके की घेरा बंदी कर ली और आतंकियों की तलाश में गहन तलाशी अभियान चला दिया है। बता दें कि पीडीपी नेता मुस्ताक अहमद त्राल विधानसभा सीट से चुने गए मौजूदा विधायक हैं और इनका आवास त्राल में ही है। गौरतलब है कि आतंकिय़ों ने बीते कुछ दिनों रियासत के कई नेताओं को अपना निशाना बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed