{"_id":"5a101c6e4f1c1b95188b4afd","slug":"terrorists-gun-down-during-encounter-in-bandipora-hajin-by-security-forces","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: मुठभेड़ में लखवी का भतीजा समेत लश्कर के 6 आतंकी ढेर, एक गरुड़ कमांडो शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: मुठभेड़ में लखवी का भतीजा समेत लश्कर के 6 आतंकी ढेर, एक गरुड़ कमांडो शहीद
अमर उजाला ब्यूरो/श्रीनगर
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार शाम छह आतंकियों को मार गिराया। इनमें मुंबई (26/11) आतंकी हमले के गुनहगार जकी उर रहमान लखवी के भतीजे ओसामा के भी शामिल होने की खबर है।
विज्ञापन
मारे गए आतंकियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है, लेकिन सभी लश्कर के बताए जाते हैं। मुठभेड़ में एयरफोर्स का एक गरुड़ कमांडो शहीद हो गया, जबकि एक अन्य जवान घायल है। सुरक्षा बलों को इलाके के चंदरगीर गांव में छह से सात आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिली थी।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार शहीद गरुड़ कमांडो की शिनाख्त जेपी निराला के रूप में हुई है। वह पिछले तीन महीने से बांदीपोरा में तैनात था। उसकी यूनिट चंडीगढ़ में है और वह सेना के साथ विशेष ड्यूटी पर था।
विज्ञापन
इस आधार पर 13 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ तथा पुलिस के एसओजी ने इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया। घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर भागने की कोशिश की।
इस दौरान सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में छह आतंकी ढेर कर दिए गए। डीजीपी डॉ. एसपी वैद ने इस कामयाबी के लिए सुरक्षा बलों को शाबाशी दी है।
एक सप्ताह से थी लखवी के भतीजे की तलाश
लश्कर का टॉप कमांडर है लखवी
- फोटो : FILE PHOTO
सुरक्षा बलों को लगातार इस बात की सूचना मिल रही थीं कि इलाके में लखवी के भतीजे ओसामा की हरकतें बढ़ी हैं। इस आधार पर पिछले एक सप्ताह से घेराबंदी की जा रही थी। आखिरकार, शनिवार को उसे मार गिराने में कामयाबी मिल ही गई।
इस साल जनवरी में भी लखवी के एक भतीजे एवं लश्कर कमांडर अबू मुसैद को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया था। मालूम हो कि पिछले दिनों जैश ए मोहम्मद प्रमुख अजहर मसूद के भतीजे को भी मुठभेड़ में मार गिराने में सफलता हाथ लगी थी।
मुठभेड़ शुरू होते ही लोग सड़कों पर उतर आए और सुरक्षा बलों पर भारी पथराव किया ताकि आतंकी मौके का फायदा उठाकर भाग निकले। उग्र भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। अफवाहों को रोकने के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई।
मुठभेड़ में इस साल तीसरा गरुड़ जवान शहीद हुआ है। सेना के साथ आपरेशनल ट्रेनिंग के लिए गरुड़ कमांडो को लगाया गया है। इससे पहले भी एक गरुड़ कमांडो हाजिन इलाके में शहीद हुआ था। 27 सितंबर, 2017 को हाजिन में ही छुट्टी पर आए बीएसएफ के कांस्टेबल मोहम्मद रमजान पारे की आतंकियों ने उनके घर में घुसकर हत्या कर दी थी।