J&K: आतंकियों ने पुलवामा पुलिस लाइंस पर किया ग्रेनेड हमला, कुलगाम में चला कासो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकियों ने एक बार फिर से सुरक्षा बलों को निशाना बना कर हमला किया है। जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए दक्षिण कश्मीर के पुलवामा पुलिस लाइंस पर ग्रेनेड हमला किया है।
हालांकि इस दौरान किसी भी तरह कि जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। हालांकि इस दौरान सुरक्षा बलों ने भी आतंकियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। हमले के बाद सुरक्षा बलों ने आतंकियों की तलाश में तलाशी अभियान जारी कर दिया है।
आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने कुलगाम जिले के गांदीपोरा इलाके में कासो चलाया। जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों को कुलगाम जिले के गांदीपोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिले थे।
जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी। इस तलाशी अभियान में सेना की 6 आरआर के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी ने हिस्सा लिया है। हालांकि आतंकियों का कोई सुराग न मिलने के बाद इस तलाशी अभियान को स्थागित कर दिया गया।