फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorists fired upon Territorial Army jawan in Bijbehara Anantnag jammu kashmir

आतंकियों की कायराना हरकत: अनंतनाग में टेरिटोरियल आर्मी के जवान को मारी गोली, शहीद

Fri, 09 Apr 2021 05:17 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 09 Apr 2021 05:17 PM IST
सार

  • टेरिटोरियल आर्मी के जवान सलीम की आतंकियों ने की हत्या
  • बिजबिहाड़ा का था जवान, गोली मारकर भाग निकले आतंकी

विज्ञापन
terrorists fired upon Territorial Army jawan in Bijbehara Anantnag jammu kashmir
अनंतनाग पुलिस - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

विस्तार

कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने टेरिटोरियल आर्मी के जवान पर फायरिंग की है। इसके बाद फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुन इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आनन-फानन में घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही जवान को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जवान की हालत गंभीर देखते हुए अनंतनाग के एक अस्पताल में रेफर किया गया। उपचार के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मारा गया बुरहान वानी का चचेरा भाई इम्तियाज: जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी बोले- वेल डन बॉयज
विज्ञापन


जवान की पहचान मोहम्मद सलीम(35) पुत्र गुलाम हसन निवासी बिजबिहाड़ा के रूप में हुई है। उधर, हमलावरों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एक बार फिर आतंकियों ने लिया मस्जिद का सहारा, जानिए कब-कब धर्मस्थलों में घुसे दहशतगर्द

शोपियां और त्राल में सात आतंकियों का खात्मा

उधर, शोपियां और त्राल में कुल सात आतंकियों का खात्मा किया जा चुका है। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि शोपियां मुठभेड़ में पांच स्थानीय आतंकवादी मारे गए हैं। मुठभेड़ में कोई विस्फोटक इस्तेमाल नहीं किया गया है। मस्जिद को किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंची है। वहीं अमरनाथ यात्रा में सुरक्षा के मुद्दे पर लेकर उन्होंने कहा कि यात्रा का सफलतापूर्वक संचालन करने के लिए पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।

उधर, जीओसी 15 कोर, डीपी पांडेय ने कहा कि जो भी राज्य के खिलाफ हथियार उठाएगा, अगर वह आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उसका खात्मा ही होगा। हम आतंकियों के नेटवर्क को खत्म करने की कोशिश करेंगे। लोगों से अनुरोध करते हैं कि वो हमारी मदद करें। ताकि युवा लड़के आतंक के रास्ते पर न जाएं और कश्मीर में शांति बनी रहे।

आतंकवादियों को आत्मसमर्पण कराने के लिए तीन बार स्थानीय लोगों को उनके पास भेजा गया

जीओसी विक्टर फोर्स, आर बाली ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान शोपियां में हमने सुनिश्चित किया कि मस्जिद को नुकसान न पहुंचे। आतंकवादियों को आत्मसमर्पण कराने के लिए तीन बार स्थानीय लोगों को उनके पास भेजा गया। जब वे सहमत नहीं हुए तो हमने ऑपरेशन शुरू किया और आतंकियों का खात्मा किया गया। बताया कि आतंकवादी अब संगठन बदल रहे हैं। फिलहाल अंसार का केवल एक आतंकवादी सक्रिय है। 

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में चार जवान घायल हुए हैं। मारे गए आतंकियों में से पांच की पहचान हुई है। जिनमें मुजामिल तांत्रे, आदिल लोन, यूनिस खांडे, बासित इस्माइल को शोपियां और इम्तियाज शाह त्राल में ढेर किया गया है। इम्तियाज को अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने का काम दिया गया था। 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed