{"_id":"5a4bd1ae4f1c1b40198b47ff","slug":"terrorists-fired-upon-police-station-in-j-k-s-pulwama","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: एक बार फिर से पुलवामा में आतंकी हमला, इस बार पुलिस स्टेशन को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: एक बार फिर से पुलवामा में आतंकी हमला, इस बार पुलिस स्टेशन को बनाया निशाना
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
आतंकियों ने एक बार फिर से सुरक्षा बलों को निशाना बना कर हमला किया है। जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने पुलवामा पुलिस स्टेशन पर देर रात फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी का सुरक्षा बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन
जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए। इस कार्रवाई में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।बताया जा रहा है कि क्षेत्र में पहले भी कई बार फायरिंग हो चुकी है। हमलावर दो से तीन बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
थाने की दीवारों पर गोलियों के निशान हैं। पुलिस अनुसार हमले की पूरी जानकारी ली जा रही है और आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि पुलवामा में तीन दिन पहले ही फिदायीन हमला हो चुका है। जिसमें सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया था। इस कार्रवाई में पांच जवान भी शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
Terrorists fired upon police station in Jammu and Kashmir's Pulwama, police personnel retaliated.
— ANI (@ANI) January 2, 2018
Trending Videos
तीन दिन के भीतर दूसरी घटना को दिया अंजाम
बेखौफ आतंकियों ने पुलवामा में तीन दिनों के भीतर ही दूसरी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। हालांकि सुरक्षा बलों की मुस्तैदी की वजह से उन्हें पीछे हटना पड़ा और वे भाग खड़े हुए।
गौरतलब है कि ऑपरेशन ऑल आउट से बौखलाए आतंकी सुरक्षा बलों को निशाना बना कर लगातार हमले कर रहे हैं। हाल ही में दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में ही हुई एक कार्रवाई मेें तीन आतंकियों को मार गिराया गया।
गौरतलब है कि ऑपरेशन ऑल आउट से बौखलाए आतंकी सुरक्षा बलों को निशाना बना कर लगातार हमले कर रहे हैं। हाल ही में दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में ही हुई एक कार्रवाई मेें तीन आतंकियों को मार गिराया गया।