फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorists fired upon joint post of police and CRPF near Pulwama

जम्मू कश्मीरः पुलवामा में आतंकियों ने किया नाका पार्टी पर हमला

Fri, 02 Feb 2018 12:15 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Fri, 02 Feb 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
Terrorists fired upon joint post of police and CRPF near Pulwama
फाइल फोटो - फोटो : ANI

आतंकियों ने एक बार फिर से सुरक्षाबलों को निशाना बना कर हमला किया है। जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा डीपीएल के निकट पुलिस नाका पार्टी पर हमला कर दिया है। यह पुलिस और सीआरपीएफ का संयुक्त नाका था।

विज्ञापन


हालांकि सुरक्षाबलों ने भी आतंकियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि इस गोलीबारी में किसी भी प्रकार के हताहत की कोई खबर नहीं आई है। हमले के बाद आतंकी फरार हो गए जिसके बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।  
विज्ञापन

 

 

दो आतंकियों की तलाश में छाना इलाका

दो आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों में पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया। पुलिस और सुरक्षाबलों का संयुक्त अभियान देर रात तक जारी था।  
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर के बोमई इलाके में वीरवार शाम को सुरक्षाबलों ने कासो चलाया।

उन्हें इस इलाके में दो आतंकियों के छिपे होने के इनपुट मिले थे। इसके आधार पर सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), 179 बटालियन सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने इलाके की घेराबंदी की। इसके बाद सघन तलाशी अभियान चलाया गया। देर रात तक इलाके में छानबीन जारी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed