जम्मू-कश्मीरः शनिवार को दो बार दहला अनंतनाग, आतंकियों ने पीडीपी के पूर्व कार्यकर्ता पर की फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने कोकेरनाग इलाके में पीडीपी के पूर्व कार्यकर्ता को निशाना बनाया। इस दौरान आतंकियों ने उस पर फायरिंग की। इस घटना में उक्त व्यक्ति घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Jammu and Kashmir Police: Terrorists fired at a civilian in Kokernag area of district Anantnag. Injured has been shifted to the hospital. Police is at the spot. #JammuAndKashmir pic.twitter.com/7nCzciYYJpविज्ञापन— ANI (@ANI) October 5, 2019
बता दें कि, दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों ने शनिवार की रात हमला कर पीडीपी के पूर्व कार्यकर्ता को घायल कर दिया। यह आतंकियों की ओर से एक ही दिन में दूसरा हमला है। घायल की शिनाख्त सज्जाद अहमद मंटू के रूप में हुई है।
आतंकियों ने मंटू के कोकरनाग स्थित आवास पर हमला किया। पुलिस के अनुसार गोलियां उसके पेट तथा पैर में लगी हैं। घायलावस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने आस पास के इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया रहा है कि दहशत फैलाने के लिए आतंकियों ने हमला किया है।
अनंतनाग में आतंकियों ने सुबह जिला उपायुक्त मुख्यालय पर ग्रेनेड से किया था हमला
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने शनिवार सुबह जिला उपायुक्त मुख्यालय पर ग्रेनेड से हमला किया था। इस हमले में 10 से अधिक लोग घायल हुए थे। पुलिस के आलाधिकारी ने बताया कि अनंतनाग के डीसी ऑफिस के बाहर सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया।
इस हमले में वहां मौजूद स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।