फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorists can attack security forces with magnetic IED on Independence Day

अलर्ट जारी: स्वतंत्रता दिवस पर मैग्नेटिक आईईडी से आतंकी कर सकते सुरक्षाबलों पर हमला, खुफिया इनपुट में खुलासा

Fri, 29 Jul 2022 04:11 AM IST
विमल शर्मा अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 29 Jul 2022 04:11 AM IST
सार

सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट रहने के साथ साथ सुरक्षा प्रतिष्ठानों के आसपास सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इनपुट को 26 जुलाई को एक उच्च स्तरीय बैठक में सांझा किया गया।
 

विज्ञापन
Terrorists can attack security forces with magnetic IED on Independence Day
घाटी में सुरक्षाबल - फोटो : ANI

विस्तार

कश्मीर घाटी में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आतंकवादी मैग्नेटिक आईईडी से सुरक्षाबलों को निशाना बना सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियों को इस संबंधी इनपुट मिला है। इसे हाल ही में 26 जुलाई को एक उच्च स्तरीय बैठक में सांझा किया गया। दरअसल सुरक्षा एजेंसियों को बडगाम जिले में लश्कर-ए-ताईबा और जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी संगठन के आतंकवादियों की मूवमेंट और उनके पास मैग्नेटिक आईईडी होने के इनपुट मिले हैं।

विज्ञापन


इसके चलते सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट रहने के साथ साथ सुरक्षा प्रतिष्ठानों के आसपास सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के कुछ हिस्सों में आतंकी संगठन लश्कर के स्थानीय आतंकवादी लतीफ अहमद राथर और जैश-ए-मोहम्मद के स्थानीय आतंकी आसिफ अहमद रेशी उर्फ हुबैब की आवाजाही देखी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि खुफिया एजेंसियों को मिला इनपुट आगे खुलासा करता है कि लतीफ के पास मैग्नेटिक आईईडी है और दोनों चल रही अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षाबलों पर हमला करने की कोशिश कर सकते हैं। इसके अलावा आतंकी हमलों की योजना को कश्मीर घाटी में 75वे स्वतंत्रता दिवस के आगामी समारोहों के संदर्भ में भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके अलावा हाल ही में कुछ दिन पहले 4 विदेशी आतंकवादियों की मूवमेंट श्रीनगर के पुलिस थाना क्षेत्र सफाकदल के अंतर्गत आने वाले पालपोरा इलाके में देखने को मिली थी। सूत्रों के मुताबिक इन आतंकवादियों ने इलाके में एक खाली पड़ी इमारत में रात भी बिताई।

बता दें कि इन सभी इनपुट को ध्यान में रखते हुए इन इलाकों में जहां आतंकवादियों की मूवमेंट देखी गई सुरक्षाबलों को अमरनाथ यात्रा को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहने के आदेश दे दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार यह इनपुट सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ सांझा किया गया है।

इसके अलावा सभी सुरक्षा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ आसपास के इलाकों को सैनिटाइज करने को भी कहा गया है। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पहले ही इस बात को कबूला गया है कि मैग्नेटिक आईईडी उनके लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है।


एंटी टैंक माइंस को किया निष्क्रिय
साम्बा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक जिंदा एंटी टैंक माइंस को सुरक्षाबलों की टीम ने निष्क्रिय कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस और सुरक्षाबलों ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर एंटी टैंक माइंस को कब्जे में ले लिया। जिसके बाद इसकी सूचना बम निरोधक दस्ते को दी गई, मौके पर पहुंचकर बम निरोधक दस्ते ने एंटी टैंक माइंस को डिफ्यूज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed