फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorists attacked wine shop in Baramulla district

Terrorist Attack: बारामुला में आतंकियों ने शराब की दुकान को बनाया निशाना, ग्रेनेड हमले में एक की मौत और तीन लोग घायल

Tue, 17 May 2022 08:57 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 17 May 2022 08:57 PM IST
सार

बारामुला जिले में आतंकियों ने हमला किया है। शराब की दुकान को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंका। जोकि दुकान के अंदर फटा। इस हमले में दुकान में काम करने वाले चार कर्मचारी घायल हो गए। जिसमें एक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Terrorists attacked wine shop in Baramulla district
इलाके में तैनात सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर के संभाग बारामुला जिले में आतंकियों ने हमला किया है। एक शराब की दुकान को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंका। दुकान के अंदर ग्रेनेड फटने से चार कर्मचारी घायल हो गए। जिसमें एक नागरिक की मौत हो गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी जम्मू संभाग के रहने वाले हैं। हमलावरों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


बारामुला में उस वक्त भय का माहौल हो गया जब आतंकियों ने हाल में खुली एक शराब की दुकान को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंका। जोकि दुकान के अंदर फटा। इस हमले में दुकान में काम करने वाले चार कर्मचारी घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

लोगों में भय उतपन्न करने के लिए आतंकी इस तरह के हमलों को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं। पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) कश्मीर विजय कुमार और संभागीय आयुक्त कश्मीर ने मंगलवार को बडगाम के शेखपोरा में धरने पर बैठे कश्मीरी पंडितों से मुलाकात की। उन्होंने प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद किए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने घाटी में कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा बढ़ाने और आतंकवाद का पूरी तरह से खात्मा किए जाने का आश्वासन भी दिया। शेखपोरा में आतंकियों द्वारा राहुल भट की हत्या के बाद से कश्मीर पंडित धरने परे बैठे हुए हैं।

आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि कि ये हत्याएं आपको (कश्मीरी पंडित) कश्मीर से बाहर निकालने की साजिश का हिस्सा है। ऐसे तत्वों को सफल ना होने दें। आईजीपी कश्मीर ने प्रदर्शनकारियों से आग्रह किया कि वे कश्मीर छोड़ने के बारे में न सोचें। कश्मीरी पंडितों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी। सुरक्षा ग्रिड की कमियों को बहुत जल्द दूर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed