फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorists attacked police party at Yaripora market in Kulgam area of South Kashmir

कुलगाम में आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर किया हमला, एक नागरिक घायल, तलाशी अभियान जारी

Thu, 04 Jun 2020 03:25 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 04 Jun 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
terrorists attacked police party at Yaripora market in Kulgam area of South Kashmir
भारतीय सेना - फोटो : amar ujala

दक्षिणी कश्मीर में कुलगाम के यारीपोरा इलाके में बाइक सवार आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया। इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग की। इस फायरिंग में एक नागरिक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः  2020 में अबतक 75 आतंकी ढेर, 'कंगन' ने ठोक दी मसूद अजहर के आतंकी ताबूत में आखिरी कील!
विज्ञापन


बता दें कि घाटी में अशांति फैलाने और लोगों में दहशत पैदा करने के लिए आतंकी इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने की कोशिशें कर रहे हैं। आतंकियों के इन्हीं नापाक मंसूबों को कुचलने के लिए हाल ही में श्रीनगर में सेना, पुलिस और नागरिक प्रशासन की कोर ग्रुप की बैठक हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें यह निर्णय लिया गया था कि घाटी में विभिन्न तंजीमों के आतंकियों का सफाया करने के साथ ही उन्हें आर्थिक मदद पहुंचाने की सप्लाई लाइन को भी काटा जाएगा। इसके लिए उनके मददगारों को चिह्नित कर उन पर शिकंजा कसा जाएगा। धरपकड़ कर आतंकी तंजीमों को मिलने वाली आर्थिक मदद को रोका जाएगा।

पाकिस्तान ने घुसपैठ की कोशिशें तेज कर दी हैं

बैठक में घाटी में सुरक्षा हालात व सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की गई। कहा गया कि खुफिया इनपुट में बताया गया है कि पाकिस्तान ने घुसपैठ की कोशिशें तेज कर दी हैं। एलओसी पर सीजफायर उल्लंघन की घटनाओं में भी तेजी आई है। घाटी में आतंकी घटनाओं में तेजी लाने की कोशिशें की जा रही हैं।

पाकिस्तान की ओर से सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार अभियान से घाटी के हालात बिगाड़ने की कोशिश जारी है। खुफिया इनपुट यह भी है कि पाकिस्तान और देशविरोधी ताकतें जम्मू-कश्मीर में हिंसा को बढ़ावा देने की भी लगातार कोशिशें कर रही हैं। हाल में आतंकी तंजीमों के दहशतगर्दों के सफाए और आईईडी विस्फोट की साजिश को नाकाम कर ऐसी ताकतों के मंसूबों को नाकाम बनाया गया है। कश्मीर की अवाम के सहयोग से सुरक्षाबलों को यह सफलता मिल पाई है।

घुसपैठ और आतंकवाद निरोधक ग्रिड को मजबूत करने की बनी रणनीति
कोर ग्रुप ने एलओसी पर घुसपैठ रोकने के लिए काउंटर इंफिल्ट्रेशन ग्रिड और घाटी में आतंकवाद निरोधक ग्रिड को मजबूत करने की रणनीति बनाई गई। तय किया गया कि खुफिया सूचनाओं पर आधारित आतंकवाद निरोधक अभियानों को जारी रखा जाएगा।

बैठक में सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए आतंकवाद निरोधक अभियानों को चलाने और घाटी में शांति कायम रखने पर बल दिया गया। कोर ग्रुप ने हालिया ऑपरेशन पर संतोष जताते हुए कहा कि घाटी में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। बैठक में चिनार कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू, डीजीपी दिलबाग सिंह के अलावा प्रशासन, खुफिया विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed