फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorists attacked on CRPF naka party in Lawaypora area in outskirts of Srinagar

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के लावेपोरा में आतंकी हमला, सीआरपीएफ के दो जवान घायल, दो शहीद

Thu, 25 Mar 2021 04:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 25 Mar 2021 04:12 PM IST
सार

  • नाका पार्टी पर तैनात 73वीं बटालियन पर आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की
  • आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान चलाया जा रहा है

विज्ञापन
Terrorists attacked on CRPF naka party in Lawaypora area in outskirts of Srinagar
लावेपोरा में आतंकियों ने सीआरपीएफ की नाका पार्टी पर हमला किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीनगर के बाहरी इलाके लावेपोरा में आतंकियों ने सीआरपीएफ की नाका पार्टी पर हमला किया। इस हमले में सीआरपीएफ के चार जवान घायल हुए जिनको  उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां दो जवान शहीद हो गए। वहीं आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान चलाया जा रहा है। इस हमले में किसी भी नागरिक के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


सीआरपीएफ के पीआरओ ओपी तिवारी ने बताया कि नाका पार्टी पर तैनात 73वीं बटालियन पर आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। जिसमें चार जवान घायल हुए जिनमें से दो जवान शहीद हो गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



इस बीच सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों की संख्या तीन बताई जा रही है। जोकि ताबड़तोड़ फायरिंग करने के बाद भाग निकले। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों द्वारा संयम बरता गया क्योंकि इलाक़ा भीड़भाड़ वाला था। जवान अगर वह जवाबी कार्रवाई करते तो स्थानीय लोगों को नुकसान पहुंच सकता था।

यह भी पढ़ें- जानिए श्रीनगर हमले में जवानों ने क्यों नहीं की जवाबी कार्रवाई, देखिए आतंकियों की कायरता की ये तस्वीर    

Trending Videos

घाटी में आतंकियों और उनके समर्थन में पत्थरबाजी करने वालों पर नकेल कसी जा रही है। इसी के चलते आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं। पुलिस के कश्मीर रेंज के आईजी विजय कुमार ने सोमवार को कहा था कि घाटी में आतंकवाद से बड़ा मुद्दा पत्थरबाजी है।

इस पत्थरबाजी से घाटी का माहौल खराब होता है। इस बार गर्मियों के दौरान किसी को भी शांति भंग करने नहीं दी जाएगी। जो भी पत्थरबाजी में शामिल पाया जाएगा उसके खिलाफ पीएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- डीएसपी दविंदर मामले में महबूबा का आया नाम, एक बार की थी आतंकी नवीद से बात

आईजीपी ने कहा कि मुठभेड़ स्थल पर पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया जाता है। जबकि हकीकत यह है कि मुठभेड़ स्थलों के आस पास के गावों के कोई भी युवा पत्थरबाजी करने नहीं पहुंचते हैं। मुठभेड़ के दौरान स्थानीय लोगों को सुरक्षित निकालने के दौरान शरारती तत्व पत्थरबाजी को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed