फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba's name in DSP Davinder case, once talked to terrorist Naveed

डीएसपी दविंदर मामले में महबूबा का आया नाम, एक बार की थी आतंकी नवीद से बात

Thu, 25 Mar 2021 11:36 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 25 Mar 2021 11:36 AM IST
सार

  • एनआईए ने दाखिल आरोप पत्र में यह दावा किया था कि महबूबा मुफ्ती मुजाहिदीन के आतंकी नवीद बाबू के बारे में जानती थी।
  • एनआईए का दावा है कि महबूबा ने एक बार नवीद बाबू से बात भी की थी।

विज्ञापन
Mehbooba's name in DSP Davinder case, once talked to terrorist Naveed
महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह मामले में पहली बार जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती का नाम सामने आया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने दविंदर मामले में दाखिल पूरक चार्जशीट में दावा किया है कि महबूबा डीएसपी के साथ गिरफ्तार हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी नवीद बाबू के बारे में जानती थीं और उससे एक बात भी की थी।

विज्ञापन


जांच से जुड़े एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि एजेंसी ने पीडीपी की युवा शाखा के अध्यक्ष वहीद उर-रहमान पारा सहित तीन लोगों के खिलाफ दाखिल आरोप पत्र में बताया है कि पारा ने इस मामले में हिजबुल मुजाहिदीन के लिए एक फाइनेंसर के रूप में काम कर रहा था। हालांकि, अधिकारी ने अधिक जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया। एनआईए ने पूरक आरोप पत्र में दावा किया है कि पारा आतंकियों के लिए धन उगाहने के साथ ही आतंकी साजो-सामान की खरीद के लिए हिजबुल को धन मुहैया कराने के षड़यंत्र का हिस्सा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बिना कोरोना जांच के यात्रियों को माधोपुर से लखनपुर लेने वाले ऑटो चालक पर अब कसेगी नकेल
विज्ञापन
विज्ञापन


वह जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक-अलगाववादी-उग्रवादी गठजोड़ के बनाए रखने में भी एक महत्वपूर्ण किरदार था। पुलावामा का रहने वाला पारा दक्षिण कश्मीर में पीडीपी को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण व्यक्ति था। एनआईए ने पारा के अलावा शाहीन अहमद लोन और तफजुल हुसैन परिमू का नाम भी लिया है। निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह वर्तमान में कठुआ जिले की हीरानगर में कठुआ जेल में बंद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed