फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorists attacked Army patrolling party in Kupwara of Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर: गृहमंत्री राजनाथ सिंह के दौरे के दूसरे दिन कुपवाड़ा में आज फिर आतंकी हमला

Fri, 08 Jun 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 08 Jun 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
Terrorists attacked Army patrolling party in Kupwara of Jammu and Kashmir
आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर किया हमला
गृहमंत्री राजनाथ सिंह के जम्मू-कश्मीर दौरे के दूसरे दिन आज फिर आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है। आतंकियों ने पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला बोला है। 
विज्ञापन


आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के हरिल इलाके में गश्त कर रही सेना की टुकड़ी पर हमला किया। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अभी इलाके में तीन से चार आतंकी छिपे हैं। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर के दो दिन के दौरे पर हैं। गृहमंत्री के दौरे के दौरान दो आतंकी हमले अब तक हो चुके हैं। गुरुवार को हुए हमले में एक जवान शहीद हो गया था। जबकि एक घायल हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में वीरवार को पाक के बैट हमले में जवान सुखविंदर सिंह शहीद हो गया। एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल है।

हालांकि, सेना का कहना है कि घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के दौरान दो जवान घायल हुए थे, जिसमें से एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

सूत्रों के अनुसार केरन सेक्टर के कछल पोस्ट के पास बैट ने सेना की एक पेट्रोलिंग पार्टी को निशाना बनाया। करीब से घात लगाकर की गई गोलाबारी में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद बैट सदस्य पीओके की ओर भाग निकले। हालांकि, सेना का कहना है कि चौकीबल वन क्षेत्र में कछल पोस्ट के पास तैनात 6 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने तीन से चार आतंकियों के ग्रुप को घुसपैठ करते देखा।

जवानों की ओर से ललकारने के बाद आतंकियों ने अंधाधुंध गोलाबारी शुरू कर दी। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।

सैन्य प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर फेंस के करीब पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकियों ने हमला किया। इसमें दो जवान घायल हुए जिन्हें श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाके में सर्च आपरेशन अब भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed