{"_id":"5b92ce82867a557f0e718526","slug":"terrorists-attack-grenade-on-ssb-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों ने एसएसबी कैंप पर दागा ग्रेनेड, श्रीनगर के महजूर नगर इलाके में हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों ने एसएसबी कैंप पर दागा ग्रेनेड, श्रीनगर के महजूर नगर इलाके में हुई वारदात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
ग्रेनेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर के महजूर नगर इलाके में संदिग्ध आतंकियों ने शुक्रवार की दोपहर एसएसबी के एक कैंप पर ग्रेनेड दागा। हालांकि इस दौरान किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। सूत्रों के अनुसार ग्रेनेड कैंप में स्थित एक बंकर के पिछले हिस्से में लगा और फट गया, लेकिन इस दौरान किसी के भी हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है, लेकिन इस जोरदार धमाके से आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि धमाके की आवाज तो आई लेकिन क्या यह ग्रेनेड था या कुछ और उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ इससे पूर्व श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र हारवन इलाके में दाछिगाम नेशनल पार्क के पास से बहने वाले एक नाले में एक ग्रेनेड पाया गया, जिसकी जानकारी बम निरोधक दस्ते को दी गई, जिसके बाद उसे निष्क्रिय बताया गया। सीआरपीफ के एक अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ की 144 बटालियन की पेट्रोलिंग पार्टी ने सुबह करीब पौने नौ बजे नाले में एक ग्रेनेड पाया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि तुरंत बम निरोधक दस्ते को जानकारी दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर उसे निष्क्रिय कर दिया। श्रीनगर के एसएसपी इम्तियाज इस्माईल पर्रे ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन