{"_id":"5b0e0e334f1c1b886e8b553d","slug":"terrorists-attack-at-kakapora-police-station-pulwama-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने काकापोरा पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड से किया हमला, पुलिस ने की जवाबी फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने काकापोरा पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड से किया हमला, पुलिस ने की जवाबी फायरिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 30 May 2018 08:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान के पाक महीने में भी आतंकी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को आतंकियों की तरफ से हमला किया गया। आतंकियों ने दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के काकपोरा पुलिस स्टेशन पर मंगलवार की देर रात ग्रेनेड हमला किया। हालांकि, इसमें किसी नुकसान की खबर नहीं है। ग्रेनेड फेंकने के बाद आतंकी भाग निकले। पूरे इलाके को घेरकर सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
आतंकियों ने एसपीओ को बनाया निशाना
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने जम्मू कश्मीर पुलिस में बतौर एसपीओ काम कर रहे एक युवक को बनाया निशाना। घायल एसपीओ को तुरंत ले जाया गया अस्पताल। घटना के बाद आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान छेड़ा गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर शाम आतंकियों ने जिले के पुछल इलाके में रेलवे ट्रैक के करीब एसपीओ आकिब वागे को करीब से निशाना बनाते हुए गोलियां मारीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
एसपीओ को दोनों टांगों में गोलियां मारी गईं। उसे नजदीक के अस्पताल से श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल रेफर किया गया। आकिब रेलवे पुलिस पुलवामा में एसपीओ के तौर पर काम कर रहा था। गौरतलब है कि घटना के बाद सुरक्षाबलों द्वारा आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान छेड़ा गया। वहीं पुलिस ने घटना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।