{"_id":"5a8c1a304f1c1b514a8ba55b","slug":"terrorists-attack-at-air-force-station-in-malangpora-of-south-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: पुलवामा के मलंगपोरा में एयरफोर्स स्टेशन पर आतंकी हमला, चलाया गया सर्च ऑपरेशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: पुलवामा के मलंगपोरा में एयरफोर्स स्टेशन पर आतंकी हमला, चलाया गया सर्च ऑपरेशन
ब्यूरो, अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा एयरफोर्स स्टेशन के वाटर पंप हाउस पर आतंकियों ने हमला कर ग्रेनेड दागे और फायरिंग की। संतरियों की जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी भाग निकले। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है। पूरे इलाके को घेरकर सर्च आपरेशन चलाया गया है।
विज्ञापन
सेना के अनुसार अवंतीपोरा एयरफोर्स स्टेशन के बाहर मलंगपोरा में स्थित एयरफोर्स के वाटर पंप हाउस पर आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग करने के साथ ही ग्रेनेड दागे। मौके पर तैनात सतर्क संतरियों ने जवाबी कार्रवाई की तो आतंकी भाग निकले।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार एयरफोर्स स्टेशन से लगभग 500 मीटर दूर सूमो पर सवार 2-3 आतंकियों ने हमले को अंजाम दिया। डीआईजी दक्षिणी कश्मीर अमित कुमार ने अमर उजाला को बताया कि आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुबह इलाके की घेराबंदी की गई थी।
विज्ञापन
शाम को जब घेराबंदी हटाई गई तो इलाके से भाग रहे आतंकियों ने सुरक्षा बलों के वाहनों को निशाना बनाकर फायरिंग की। पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि आतंकियों को खत्म किया जा सके।