फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorists attack army post at Hajin in Bandipora district

कश्मीरः बांदीपुरा में आतंकियों ने सेना के कैम्प पर किया हमला, पुलिस थाने को भी बनाया निशाना

Tue, 05 Jun 2018 11:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 05 Jun 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
Terrorists attack army post at Hajin in Bandipora district
attack - फोटो : BASIT ZARGAR

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन में आतंकियों ने मंगलवार की देर रात सेना के कैंप पर हमला किया। यूबीजीएल दागने के साथ ही अंधाधुंध फायरिंग की। सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी भाग निकले। आस-पास के इलाकों में सर्च आपरेशन चलाया गया है। इसके लिए सीआरपीएफ की 45 बटालियन तथा पैरा कमांडो को भी लगाया गया है। सैन्य प्रवक्ता ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि सर्च आपरेशन चलाया गया है।

विज्ञापन

  
पांच से छह आतंकियों के ग्रुप ने हाजिन में सेना के 13 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर हमला बोल दिया। दो से तीन तरफ से आतंकियों ने पहले यूबीजीएल दागा। इसके बाद अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अचानक फायरिंग शुरू होते ही सेना के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया और जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। कैंप के पास में ही हाजिन पुलिस स्टेशन है। यहां से भी पुलिसकर्मियों ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। बताते हैं कि जोरदार जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी अंधेरे का लाभ उठाते हुए मौके से भाग निकले। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि आतंकियों ने कम से कम आठ यूबीजीएल दागे। उनकी मंशा कैंप में दाखिल होने की थी ताकि ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाया जा सके। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फिदायीन हमले की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुठभेड़ स्थल पर जुटी भीड़, नारेबाजी

Terrorists attack army post at Hajin in Bandipora district
पत्थरबाजी
मुठभेड़ शुरू होते ही आस पास के मस्जिदों से एलान कर लोगों से मौके पर पहुंचने की अपील की गई। इसके बाद काफी संख्या में लोग मुठभेड़ स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान पथराव की भी सूचना है। 

 

उमर ने साधा निशाना

Terrorists attack army post at Hajin in Bandipora district
उमर अब्दुल्ला (फाइल फोटो)
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधा है। ट्वीट कर कहा कि सेना के कैंप पर आतंकी हमला, सेना के वाहन पर आईईडी हमला और हाल के दिनों में 10 से अधिक ग्रेनेड हमले। यह सब कौन हैं जो यह कह रहे हैं कि कश्मीर में आतंकवाद दम तोड़ रहा है और अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed