फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorists attack army camp in jammu and kashmir's tangdhar

टंगधार में सैन्य शिविर पर हमला, तीन आतंकी ढेर

Wed, 25 Nov 2015 07:09 PM IST
Updated Wed, 25 Nov 2015 07:09 PM IST
terrorists attack army camp in jammu and kashmir's tangdhar

एलओसी पर कुपवाड़ा जिले के टंगधार सेक्टर में सैन्य शिविर पर हमला करने वाले तीन आतंकी सात घंटे चली भीषण मुठभेड़ में मार गिराए गए। अत्याधुनिक हथियारों से लैस आतंकियों ने सुबह सवा छह बजे कैंप पर हमला बोला।



आतंकियों द्वारा फेंके गए ग्रेनेड से शिविर में स्थित तेल डिपो में आग लग गई। इसमें कई सैन्य वाहन जलकर राख हो गए। आतंकियों के खिलाफ आपरेशन में एक जेसीओ शहीद हो गए।


एक लेफ्टिनेंट कर्नल घायल हो गए। एक नागरिक की भी मौत हो गई। हालांकि, सेना ने फिलहाल जेसीओ शहीद होने की पुष्टि नहीं की है। हमले की जिम्मेदरी जैश-ए-मोहम्मद ने ली है।
विज्ञापन

स्पेशल कमांडो भी हेलीकाप्टर उतारे गए

terrorists attack army camp in jammu and kashmir's tangdhar

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह सवा छह बजे घने कोहरे के बीच टंगधार सेक्टर में तीन गोरखा रेजीमेंट कैंप पर आतंकियों ने हमला बोल दिया। अचानक गोलाबारी शुरू होने से कैंप में मौजूद 60 से अधिक जवानों ने सतर्क होकर मोर्चा संभाल लिया।

इसी दौरान आतंकियों ने तेल डिपो पर ग्रेनेड फेंक दिया। इसमें विस्फोट होने कई वाहन जलकर राख हो गए। आतंकी कैंप के सामने पहाड़ी पर मोर्चा संभाले हुए थे। लगातार गोलाबारी जारी रहने से अतिरिक्त जवानों को मौके पर भेजा गया।

इसके साथ ही मोर्चा लेने के लिए स्पेशल कमांडो भी हेलीकाप्टर उतारे गए। लगभग सात घंटे तक चले आपरेशन के बाद गोलाबारी थमी। सर्च आपरेशन चलाकर तीनों आतंकियों के शव बरामद किए गए।

मौके से तीन एके-47 रायफलें भी मिलीं। सैन्य प्रवक्ता ने तीनों हमलावर आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की। मारे गए आतंकियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

प्रमुख आतंकी हमले

terrorists attack army camp in jammu and kashmir's tangdhar

26 सितंबर 2013 : कठुआ जिले के हीरानगर पुलिस स्टेशन पर हमला। इसके बाद आतंकियों ने सांबा में आर्मी कैंप पर हमला किया। हमले में शामिल दोनों आतंकी ढेर।
28 मार्च 2014 : कठुआ जिले में जंगलोट आर्मी कैंप पर हमला। इससे पहले आतंकियों ने दयालाचक में नागरिकों को मारा था। हमले में शामिल दोनों आतंकी मार गिराए गए।
05 दिसंबर 2014 : उड़ी के मोहरा कैंप पर हमला। आठ आतंकी ढेर। हमले में एक कर्नल समेत 11 जवान शहीद हुए थे।
20 मार्च 2015 : कठुआ जिले में राजबाग पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला। दो आतंकी ढेर।
21 मार्च 2015 : दो आतंकियों ने सांबा आर्मी कैंप पर हमला बोला। मुठभेड़ में दोनों मार गिराए गए।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed