सेना ने किया बड़ा खुलासाः आतंकवादियों के पास हथियारों की कमी, संकट में है पाकिस्तान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में उत्तरी कमान के लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने आतंकवादियों को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उनके मुताबिक इन दिनों आतंकवादी कश्मीर में हथियारों की कमी का सामना कर रहे हैं। यही कारण है कि वो पुलिस थानों को निशाना बनाकर उनसे हथियार छीनने की नापाक कोशिशों में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस समय पाकिस्तान संकट में है और जम्मू-कश्मीर में हथियार भेजने के विभिन्न तरीकों को अपना रहा है।
Lieutenant General Ranbir Singh, GOC-in-C, Northern Command: Terrorists are facing a shortage of weapons in Kashmir, that is why they keep on trying to attack police stations to snatch weapons from officers. Pakistan is in a crisis & trying different ways to send weapons into J&K pic.twitter.com/Uf745zcSzFविज्ञापन— ANI (@ANI) October 11, 2019
पिछले महीने ही पीडीपी के जिला प्रधान एडवोकेट नासिर हुसैन शेख को बंधक बनाकर आतंकियों ने उनके अंगरक्षक की इंसास राइफल लूट ली थी। रातभर बंधक बनाने के बाद हथियारबंद तीन आतंकी पीडीपी नेता के भाई की कार लेकर भाग निकले।
वहीं मार्च में जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिस ने हथियार छीनने की घटना में शामिल होने के संदेह में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। दक्षिण कश्मीर के कुंडूलन इलाके में एक एटीएम गार्ड से 12-बोर की राइफल छीन ली गई थी।
पिछले साल दिसंबर में शोपियां में ही जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों ने एक निगरानी चौकी के चार पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमले के बाद आतंकवादी पुलिसकर्मियों की तीन सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर) भी अपने साथ ले गए थे।