फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorists are changing their hideouts across the border, BSF is ready to stop infiltration.

J&K: ऑपरेशन सिंदूर के बाद फिर सक्रिय हुए आतंकी...बदल रहे ठिकाने, घुसपैठ रोकने के लिए बीएसएफ ने बढ़ाई चौकसी

Sat, 11 Oct 2025 12:17 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 11 Oct 2025 12:17 PM IST
सार

सीमा पार आतंकी ठिकाने बदलकर फिर सक्रिय हो रहे हैं, जिसे देखते हुए बीएसएफ ने सर्दियों में घुसपैठ रोकने के लिए रणनीति तैयार कर ली है। सांबा समेत संवेदनशील इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है और ड्रोन जैसी आधुनिक तकनीक से निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
Terrorists are changing their hideouts across the border, BSF is ready to stop infiltration.
करवाचाैथ के दिन बाॅर्डर पर दूरबीन से निगहबानी करती हांथों में मेहंदी सजाए बीएसएफ की जवान। - फोटो : एजेंसी

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जम्मू फ्रंटियर मुख्यालय के महानिरीक्षक (आईजी) शशांक आनंद ने कहा है कि सीमा पार आतंकी अब नए ठिकानों से फिर संगठित हो रहे हैं लेकिन सर्दियों में घुसपैठ रोकने के लिए जवान पूरी तरह तैयार हैं।

विज्ञापन

Terrorists are changing their hideouts across the border, BSF is ready to stop infiltration.
सांबा जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त करते बीएसएफ के जवान। - फोटो : एजेंसी

आईजी आनंद ने बताया कि जम्मू सेक्टर के लिए शीतकालीन रणनीति तैयार की गई है ताकि कोहरे का फायदा उठाकर सीमा पार से किसी भी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

Terrorists are changing their hideouts across the border, BSF is ready to stop infiltration.
सांबा जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त करते बीएसएफ के जवान। - फोटो : एजेंसी

महानिरीक्षक ने कहा कि खुफिया रिपोर्टों के अनुसार लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के समूह मई में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारी नुकसान उठाने के बाद फिर से सक्रिय हो रहे हैं।

विज्ञापन

Terrorists are changing their hideouts across the border, BSF is ready to stop infiltration.
सांबा जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त करते बीएसएफ के जवान। - फोटो : एजेंसी

बीएसएफ सहयोगी एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क में है और सीमा पार से मिलने वाली सूचनाओं का आदान-प्रदान कर रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मई माह में ऑपरेशन सिंदूर के तहत सीमा पार कई आतंकी शिविर और नौ ढांचे नष्ट किए गए थे।

Terrorists are changing their hideouts across the border, BSF is ready to stop infiltration.
सांबा जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त करते बीएसएफ के जवान। - फोटो : एजेंसी

अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर मौजूद आतंकियों के लॉन्च पैडों का सफाया कर दिया गया है।

Terrorists are changing their hideouts across the border, BSF is ready to stop infiltration.
सांबा जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त करते बीएसएफ के जवान। - फोटो : एजेंसी

जरूरत पड़ने पर उचित कार्रवाई के लिए जवान पूरी तरह तैयार हैं। महानिरीक्षक ने बताया कि आधुनिक युद्ध में ड्रोन, मानवरहित हवाई वाहन, मिसाइल और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रयोग बढ़ गया है।

Terrorists are changing their hideouts across the border, BSF is ready to stop infiltration.
सांबा जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त करते बीएसएफ के जवान। - फोटो : एजेंसी

इस दिशा में बीएसएफ ने ग्वालियर स्थित अकादमी में ‘ड्रोन युद्ध विद्यालय कार्यक्रम’ आयोजित कर जवानों और अधिकारियों के कौशल को बढ़ाया है। आवश्यकता पड़ने पर सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल कर आतंकवादियों को निशाना बनाया जाएगा।

Terrorists are changing their hideouts across the border, BSF is ready to stop infiltration.
सांबा जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त करते बीएसएफ के जवान। - फोटो : एजेंसी

सीमा पर चौकसी और पेट्रोलिंग बढ़ाई
महानिरीक्षक ने बताया कि सीमा पर चौकसी और पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। उन्होंने नागरिकों से घबराने की बजाय सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को देने का आग्रह किया। 

Terrorists are changing their hideouts across the border, BSF is ready to stop infiltration.
सांबा जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त करते बीएसएफ के जवान। - फोटो : एजेंसी

उन्होंने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान के साथ युद्धविराम समझौता लागू है लेकिन यदि कोई भी घुसपैठ की कोशिश करेगा तो उसे प्रभावी तरीके से रोकने के लिए पूरा अधिकार बीएसएफ को प्राप्त है।

Terrorists are changing their hideouts across the border, BSF is ready to stop infiltration.
सांबा जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त करते बीएसएफ के जवान। - फोटो : एजेंसी

पीओजेके में विरोध-प्रदर्शनों के बीच घुसपैठ की आशंका, सीमा पर अलर्ट
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओजेके) में विरोध-प्रदर्शन के बीच घुसपैठ की आशंका है। इसके चलते सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सांबा जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है।
बीएसएफ जवान दिन-रात गश्त कर रहे हैं। सीमा को सील किया गया है। रक्षा सूत्रों के अनुसार कि पाकिस्तान के अंदरूनी हालात ठीक नहीं है। इस्लामाबाद, लाहौर में कट्टरपंथी सरकार के खिलाफ लोग सड़कों पर हैं।

ऐसे में पाकिस्तानी सेना भारत-पाकिस्तान सीमा पर कोई वारदात को अंजाम न दे सके इसलिए बीएसएफ के जवानों को सीमा पर अधिक सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। सांबा जिले की भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा हमेशा ही संवेदनशील रही है। पाकिस्तानी सेना की नजर इसी क्षेत्र में ज्यादा रहती है और घुसपैठ के कई प्रयास भी इसी क्षेत्र से हो चुके हैं। बीएसएफ ने अतिरिक्त जवानों को तैनात किया है।

घुसपैठ के पुराने मार्गों पर भी जवान तैनात 
बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि पीओजेके में विरोध-प्रदर्शनों के चलते अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जवान पूरी तरह से चौकस हैं। इस क्षेत्र में परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। उन्होंने बताया कि घुसपैठ के पुराने मार्गों पर भी जवानों को तैनात
किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed