फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorist who had snatched rifle from a PSO has surrendered in Shopian

राइफल लूट मामला: एके 47 समेत मुख्य आरोपी ने कश्मीर में किया समर्पण

Wed, 29 Mar 2017 11:06 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 29 Mar 2017 11:06 AM IST
विज्ञापन
Terrorist who had snatched rifle from a PSO has surrendered in Shopian
गिरफ्तार - फोटो : Demo Pic.
पुलिसकर्मी पर हमला कर एके 47 राइफल लूट के मामले में मुख्य आरोपी आमिर ने शोपियां में मंगलवार को एसएसपी कार्यालय में राइफल के साथ समर्पण कर दिया। अब उसे जम्मू लाकर सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ करेंगी। राइफल लूट में शामिल आमिर के दो अन्य साथी शाहिद और मकसूद पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। 
विज्ञापन


पता चला है कि शनिवार को लूट की घटना को अंजाम देने के बाद आमिर सीधे कश्मीर के लिए निकल गया था। जम्मू पुलिस की ओर से कश्मीर के पुलिस से संपर्क किए जाने के बाद शोपियां में उसके घर के बाहर पुलिस का सख्त पहरा लगा दिया गया था। हर आने जाने वाले से पूछताछ होती रही।
विज्ञापन


बताते हैं कि पुलिस का घेरा सख्त होता देख अंतत: उसने शोपियां के एसएसपी के समक्ष समर्पण कर दिया। पुलिस प्रवक्ता ने उसके समर्पण की पुष्टि करते हुए बताया कि उसे जल्द ही यहां लाकर पूछताछ की जाएगी। यहां उससे पूछताछ में हथियार लूटने के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञात हो कि चार दिन पहले शहर के तवी पुल के पास मंदिर-मस्जिद प्वाइंट पर रात साढ़े नौ बजे पुलिसकर्मी की आंखों में मिर्ची झोंक और पीछे से सिर पर राड मारकर तीन युवकों ने एके 47 राइफल छीन लिया था। इसी के बाद से पूरे शहर में दहशत और हाई अलर्ट है। 


पुलिस ने ली राहत की सांस
प्रधानमंत्री के दौरे से पहले हथियार लूट की घटना ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। पुलिस की सांसें अटकी हुई थीं कि आरोपी कोई बड़ी घटना को अंजाम न दे दें। मुख्य आरोपी के समर्पण से पुलिस ने बड़ी राहत की सांस ली है। पुलिस ने अपने तमाम सुरक्षा तंत्र को सक्रिय किया हुआ था। इसके लिए पूरी रियासत में अलर्ट था। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी के दौरे तक रियासत में हाई अलर्ट रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed